सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या के वह प्राचीन स्थान जहां प्रभु श्रीराम ने किए थे खास कार्य
- रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर, क्या मंदिर में विराजित होगी यह मूर्ति?
- अयोध्या VS लंका, जानिए राम और रावण के नगर को
- पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिनों तक कौनसे व्रत अनुष्ठान का पालन करेंगे?
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का तीसरा दिन, गर्भगृह में विराजमान होगी रामलला की मूर्ति
Ayodhya Ram Mandir - पीएम मोदी ने जारी की अयोध्या राम मंदिर पर डाक टिकटों की किताब
ayodhya ram mandir news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकटों की एक किताब जारी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। 48 पेज की इस किताब में 20 देशों के डाक टिकट है।
पुस्तक की डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi releases Commemorative Postage Stamps on Shri Ram Janmbhoomi Mandir and a book of stamps issued on Lord Ram around the world.
— ANI (@ANI) January 18, 2024
Components of the design include the Ram Mandir, Choupai 'Mangal Bhavan Amangal Hari', Sun, Sarayu River and… pic.twitter.com/X2eZXJzTKz
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि डाक टिकट आने वाली पीढ़ी तक संदेश पहुंचाती है। डाक टिकट केवल कागज का टुकड़ा नहीं है। इससे युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम में 7 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta











