1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. who is manika vishwakarma, wins Miss Universe India 2025
Last Updated :जयपुर , मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (08:31 IST)

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब

manika vishwakarma
Miss Universe India 2025 : राजस्थान की मनिका विश्‍वकर्मा ने जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीत लिया है। मनिका मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं और दिल्ली में मॉडलिंग करती हैं।

मनिका पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग को भी बैलेंस किया।  वे क्लासिकल डांस और आर्ट में रुचि रखती है।
 
मनिका इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां शामिल होगी।
 
उन्होंने अपनी जीत पर खुशी जताई है और अपने मेंटर्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि अब मेरा लक्ष्य भारत का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करना और मिस यूनिवर्स का ताज अपने घर लाना है।
मनिका की जीत पर अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने उन्‍हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। मनिका ने 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब भी अपने नाम किया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में उफान पर यमुना, मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, जानिए देश में कैसा है मौसम?