रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. Donation of more than Rs 5.5 crore in Ayodhya Ram temple in 8 days

अयोध्या राम मंदिर में 8 दिन में 5.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान

30 जनवरी तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं रामलला के दर्शन

ram lalla murti
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से जिस प्रकार से देश-विदेश से राम भक्तों के अयोध्या आगमन का सिलसिला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। 23 से 30 जनवरी तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इतना ही नहीं लोगों ने अपने आराध्य प्रभु रामलला को दान भी खुलकर दिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और 23 जनवरी से मंदिर सभी के दर्शन के लिए खोल दिया गया। अयोध्या में रामभक्तों की संख्या को देखते हुए राम मंदिर दर्शन हेतु प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अनवरत रूप से खुला रहता है। 
 
एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन 2.5 से 3 लाख राम भक्त दर्शन कर रहे हैं। वहीं, 22 जनवरी से 29 जनवरी तक लगभग 5 करोड़ 60 लाख से अधिक धनराशि राम भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सीधे दान काउंटर के जरिए दान की है। इसके अतिरिक्त रामलला को दान किए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषण व अन्य जो सामान मिले है, उनकी कीमत की गणना नहीं की गई है। 
 
ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर के दान पात्र में जो रकम दान की जाती है, उसकी गणना उसके भर जाने के बाद उस बैंक के कर्मचारी करते हैं, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता है। 29 जनवरी को मंदिर के दान पात्र भर जाने के बाद बैंक कर्मचारी अपने साथ ले गए है और उसकी गणना हो चुकी है। राम मंदिर ट्रस्ट की मानें तो 22 से 28 जनवरी के बीच दिन में लगभग 3 लाख रुपय का दान दानपात्र में राम भक्तो के द्वारा किया जा रहा है। 13 लाख लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। 
Ram Mandir Ayodhya
 
राम मंदिर के दानपात्र से निकली राशि का ब्योरा
  • 22 जनवरी : 6 लाख नकद, 2 लाख का चेक 
  • 23 जनवरी : 2 करोड़ 62 लाख के चेक 27 लाख नकद 
  • 24 जनवरी : लगभग 15 लाख चेक और नकद का दान मिला 
  • 25 जनवरी : 8 लाख नकद , 40 हजार का चेक
  • 26 जनवरी : 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार का चेक और 5,50,000 रुपए नकद 
  • 27 जनवरी : 13 लाख का चेक और 8 लाख नकद 
  • 28 जनवरी : लगभग 12 लाख के चेक और नकद 
  • 29 जनवरी : 7 लाख चेक और 5 लाख नकद
 
इस दान में सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत शामिल नहीं हैं। गुप्तदान भी इसमें शामिल नहीं हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
RBI ने Paytm के बैंक खाते, Wallet और FASTag जैसी सुविधाओं पर लगाया बैन