आई-20 अब डीजल वर्जन में भी
दो नए संस्करण इरा और स्पोर्ट्ज पेश
PR
हुंडई मोटर ने अपने मौजूदा संस्करण मैग्ना (जिसके बेस मॉडल की कीमत 4.91 लाख रुपए है) और एस्टा (जिसके शीर्ष मॉडल की कीमत 7.48 लाख रुपए तक है) में कुछ नई खूबियाँ जोड़ी हैं जबकि दो नए संस्करण, इरा और स्पोर्ट्ज उतारे हैं।
एंट्री लेवल की इरा की कीमत 4.52 लाख रुपए है। जबकि स्पोर्ट्ज की कीमत 5.32 लाख रुपए है, जो मैग्ना और एस्टा के बीच का मॉडल है।
यह दोनो ही संस्करण अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों के मुताबिक बनाए गए हैं। इरा और स्पोर्ट्ज के डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण भी बाजार में उपलब्ध होंगे।

