• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Skoda Kushaq Onyx Edition launched at Rs 12.39 lakh
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (17:26 IST)

Skoda Kushaq Onyx Edition : स्कोडा ने एसयूवी कुशाक का नया वैरिएंट किया लॉन्च, कीमत 12.39 लाख, जानिए क्या हैं नए फीचर्स

Skoda Kushaq Onyx Edition : स्कोडा ने एसयूवी कुशाक का नया वैरिएंट किया लॉन्च, कीमत 12.39 लाख, जानिए क्या हैं नए फीचर्स - Skoda Kushaq Onyx Edition launched at Rs 12.39 lakh
Skoda Kushaq Onyx Edition : स्कोडा (Skoda) ऑटो इंडिया ने अपनी दमदार और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एसयूवी कुशाक (Kushaq Onyx) का नया वैरिएंट भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने दावा किया है कि ये 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के फीचर्स के साथ बाजार में एंट्री कर रही है। नए एडिशन की कीमत 12,39,000 रुपए बताई जा रही है। कंपनी ने नए मॉडल में कई बदलाव किए हैं।

कुशाक को जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था और स्कोडा के इसी प्लेटफॉर्म पर निर्मित दूसरे प्रॉडक्ट, स्लाविया सेडान को मार्च 2022 में पेश किया गया था। कुशाक MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर निर्मित है, जिसे भारत और चेक रिपब्लिक की टीम ने खासतौर पर भारत के लिए बनाया है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने बिक्री के लिहाज से 2022 को अपने सबसे बड़े साल के रूप में रजिस्टर्ड किया। इस अवधि में 53271 कारों की बिक्री हुई और इसकी सालाना विकास दर 125 प्रतिशत थी। जानिए क्या हैं फीचर्स- 
 
ओनिक्‍स का स्पेशल एडिशन स्कोडा इंडिया के अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित किए जा चुके 1.0 TSI टर्बो चार्ज्ड 3 सिलेंडर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलता है। इसमें 85 किलोवॉट की पावर और 178 एनएम टॉर्क जेनरेट होता है। यह 6 स्पीड के मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 
 
इं‍टीरियर में क्या है नया : कार के भीतरी हिस्से में कई बदलाव किए गए हैं। कार के ओनिक्‍स एडिशन में ऑटो AC और एयर कंट्रोल के साथ स्कोडा का टच कंट्रोल क्लाइमैट्रोनिक फंक्शन भी है। यह फीचर इससे पहले केवल एंबिशन और हाई वैरिएंट की कारों में ही उपलब्ध था। नए डिजाइन की होल वाली लेदर की सीटें हैं। ओनिक्‍स लिखे हुए टैक्सटाइल मैट और स्टैंडर्ड  मेमोरी फोम कुशन भी मिलते हैं।
 
एक्सटीरियर में यह नया : स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के मौजूदा एक्टिव और एंबिशन वैरिएंट्स की विशेषताओं को समेट कर ओनिक्‍स एडिशन लॉन्च किया गया था। कुशाक ओनिक्‍स एडिशन के बाहरी भाग में डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्कोडा की क्रिस्टलाइन के एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं, जो इससे पहले एंबिशन और हाई वैरिएंट्स की कारों में उपलब्ध थे।
ये भी पढ़ें
बावनकुले ने उद्धव को चेताया, सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता है तो एमवीए छोड़ क्यों नहीं देते?