dharma sangrah
Wed, 19 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Piaggio Vehicles launches Porter 700 mini truck in india

पियाजियो ने लांच किया पोर्टर 700

Piaggio
मुंबई। वाहन क्षेत्र की बड़ी इतालवी कंपनी पियाजियो की भारतीय शाखा ने अपना छोटा वाणिज्यिक वाहन पोर्टर 700 लांच किया जिसका दाम (महाराष्ट्र में एक्स शोरूम) 3.18 लाख रुपए है। पियाजियो समूह ने डीगो ग्रैफी को अपनी अनुषंगी कंपनी पियाजियो वेहिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी नियुक्त करने की भी घोषणा की।
 
कंपनी ने कहा कि पोर्टर 700 चार पहिया मालवाहन बाजार के मार्फत स्थानीय स्तर पर मालढुलाई श्रेणी में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए पियाजियो की ओर से एक रणनीतिक पहल है। पियाजियो वेहिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने कहा कि पियाजियो इस श्रेणी खासकर स्थानीय मालढुलाई बाजार में अपनी उपस्थित मजबूत बनाने पर ध्यान देगी। चोपड़ा ने कहा कि कंपनी के तिपहिया और चोपहिया वाहन कारोबार साथ-साथ चलते रहेंगे। (भाषा)