शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Kia domestic sales dip 19 pc to 19,391 units in June
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (18:48 IST)

KIA Car Sales : किआ की बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट, अब Seltos से उम्मीदें

2023 Kia Seltos Facelift
KIA Car June 2023 Sales : किआ इंडिया (KIA India) की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत गिरकर 19,391 इकाई रह गई है। कंपनी को आने वाले वक्त में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। किआ ने जून, 2022 में 24,024 इकाई थोक बिक्री की थी। 
 
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। किआ ने जून, 2022 में 24,024 इकाई थोक बिक्री की थी। कंपनी ने बताया कि 2023 की पहली छमाही में उसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,36,108 इकाई हो गई।
किआ इंडिया के प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा, इस महीने नई सेल्टोस के लिए अपनी विनिर्माण प्रक्रिया के पुनर्गठन के बावजूद, हमने अच्छी वृद्धि के साथ अपना प्रदर्शन स्थिर रखा है।
 
नई सेल्टोस के साथ किआ का लक्ष्य मध्यम आकार के एसयूवी खंड में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचना है। कंपनी को आने वाले वक्त में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। Edited By : Chetan Gour (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अल नीनो से बढ़ सकता है ग्लोबल वार्मिंग, क्या पड़ेगा यूरोप के मौसम पर प्रभाव