1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. how to take care of car in monsoon

बारिश में ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल, जानिए आसान 3 Tips

Car
बारिश में सड़कों पर पानी जमा होने से आपको कार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में कार का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आपको बताते हैं बारिश के मौसम में अपनी कार का कैसे रखें ध्यान और क्या रखें सावधानियां।
 
1. बारिश में गाड़ी को न करें कवर : बारिश के मौसम में अपनी गाड़ी को कवर करके न रखें, ऐसा करने से गाड़ी में रस्ट लगने का डर रहता है, इसलिए जब बारिश हो रही हो तब भी गाड़ी को कवर न करें।
 
2. सफाई है जरूरी : अगर आपकी गाड़ी बारिश में भीग चुकी है तो बारिश के बाद उसकी सफाई बहुत आवश्यक है, क्योंकि पानी गाड़ी कई हिस्सों में पानी चला जाता है जिसे अगर निकाला नहीं गया तो गाड़ी की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है और जंग लगने का खतरा भी रहता है। कई पार्ट्‍स भी खराब हो सकते हैं।
 
3. चेचिस में भर जाता है पानी : बारिश के मौसम में अक्सर गाड़ी की चेसिस के अंदर पानी चला जाता है। इससे गाड़ी को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में सर्विस सेंटर जाकर चेसिस में भरे पानी को निकलवा देना चाहिए।
अगला लेख
केंट के क्रिकेटर को Covid-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए टीम से बाहर किया गया