1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Advantages of driving a car at 40-60 km/h

कार को 40-60 km/h पर चलाने के 4 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

car
किसी भी वाहन की अत्यधिक गति कभी भी अच्छी नहीं मानी जाती है। तेज गति से दुर्घटना का डर बना रहता है। तेज गति से ट्रैफिक के नियमों का भी उल्लंघन होता है। कार को तेज गति चलाने से कई नुकसान भी होते हैं। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को ड्राइविंग के लिए सबसे सही माना जाता है। इसके कई फायदे भी होते हैं। जानिए 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने के फायदे- 
 
1. कार पर नहीं पड़ता दबाव : ओवरस्पीडिंग करने से कार पर प्रेशर पड़ता है। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने से कार पर प्रेशर नहीं पड़ता। इससे कार की परफॉर्मेंस और कंडीशन सही बनी रहती है।
 
2. सही माइलेज : 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने से फ्यूल एफिशिएंसी भी बनी रहती है। ओवरस्पीडिंग में फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) की ज्यादा खपत होती है। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने से फ्यूल की अपेक्षाकृत कम खपत होती है और फ्यूल पर खर्चा भी कम आता है।
 
3. ट्रैफिक नियमों का नहीं होता उल्लंघन : 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने से ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन नहीं होता। इससे आप चालान से भी बच सकते हैं।
 
4. दुर्घटना का आशंका कम : 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव करने से एक्सीडेंट की रिस्क कम होती है। इस स्पीड से कार चलाने पर उस पर कंट्रोल रहता है। इससे आपकी सेफ्टी के साथ दूसरों की भी सेफ्टी होती है।
अगला लेख
samsung galaxy s23 ने मचाया तहलका, प्री बुकिंग के पहले दिन 1400 करोड़ रुपए के ऑर्डर