1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. ऑटो एक्सपो 2023
  4. MG MIFA 9 showcased at Auto Expo 2023

ऑटो एक्सपो 2023 : MG मोटर ने लॉन्च की दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV MIFA-9, सिंगल चार्ज में 500 km की रेंज, 4 सेकंड में 0-100 की रफ्तार

mg motor
ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी मोटर ने दुनिया की पहली MPV लॉन्च की। इसे MIFA-9 (मिफा-9) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि 0 से 100 की रफ्तार महज 4 सेकंड्‍स में पकड़ लेगी।
ग्लॉस्टर SUV के बाद यह MG के लाइनअप में सबसे बड़ी कार है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 500 KM से ज्यादा चलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने नेक्ट जनरेशन की  
एमजी मोटर इंडिया की अगली पीढ़ी की हेक्टर की शोरूम कीमत 14.72 लाख से 22.42 लाख रुपए के बीच घोषित की गई है। कंपनी ने कहा कि एसयूवी 5 , 6  और 7 सीटों वाले डिजाइन में उपलब्ध होगी। हेक्टर अब पांच वैरिएंट -  स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में उपलब्ध है। हेक्टर को एमजी मोटर इंडिया ने 2019 में पेश किया था।