बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope for 26 April to 2 May 2021

Weekly Horoscope : स्वास्थ्य, रोमांस एवं नौकरी के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, जानें अपना Rashifal

Weekly Horoscope : स्वास्थ्य, रोमांस एवं नौकरी के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, जानें अपना Rashifal - Weekly Horoscope for 26 April to 2 May 2021
* Weekly Horoscope 26 अप्रैल से 2 मई 2021 तक 
 
मेष
 
कोई आपको अशक्त करने का प्रयास कर सकता है। आप इससे प्रभावित नहीं होंगे। आप में से कुछ लोगों को किसी वजह से थोड़ी परेशानी रहेगी। आलस को त्यागकर व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। परिवार की कुछ जरूरतों की वजह से आपको ऑफिस के काम से समझौता करना पड़ेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में फोकस की कमी से समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में एक-दूसरे को नीचा दिखाने का खेल आपको अशांत करने वाला है। लव लाइफ में जीवंतता लाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सी ग्रीन

वृषभ
 
आंख बंद कर किसी की सलाह मानने से पहले एक बार अपने दिल का भी सुन लेना सही रहेगा। इस सप्ताह आपके ऊपर कई अलग-अलग कामों का दायित्व रहने वाला है। आप अपनी क्षमता से इसे पूरा करने में सफल रहेंगे। जहां आपने निवेश किया है, वहां से अपेक्षित रिटर्न आने की उम्मीद नहीं है। थोड़ा और इंतजार करने से बात बन सकती है। शैक्षणिक स्तर पर जिस तरह चीजें बदल रही हैं, उससे आप नाखुश रहेंगे लेकिन इसमें निराश होने जैसा कुछ नहीं है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा लाल

मिथुन
 
इस सप्ताह परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेंगे। किसी काम को करने का खास हुनर आपको अपनी पीठ थपथपाने का अवसर दे सकता है। परिवार में सबके इकट्ठा होने की संभावना बन रही है। रोमांच और उत्साह बना रहेगा। अपने प्यार की पसंद और नापसंद को लेकर संवेदनशील रहें। इसके जरिये वो कुछ जाहिर कर सकता है। किसी के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

कर्क
 
दिनचर्या से समय निकालकर आप जीवन में नयापन लाने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा उठाए गए कदम की सराहना होने की संभावना है। कोई आपकी वर्तमान समस्या को दूर करने के लिए भरपूर मदद करने वाला है। आप उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां आप भगवान भरोसे न बैठकर अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। घर के रिनोवेशन का काम शुरू होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम

सिंह
 
कई लोग मदद के लिए तैयार नजर आएंगे, जब आपको इसकी सख्त जरूरत है। इस सप्ताह दोस्तों या करीबी लोगों से मुलाकात की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में पहले की अपेक्षा बेहतर माहौल मिलने से राहत महसूस करेंगे। स्वार्थ भाव से कोई आपको प्रसन्न करने का प्रयास कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र के किसी प्रतिद्वंद्वी की उपलब्धि पर तारीफ कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

कन्या
 
कुछ जानकारी आपको स्वयं तक ही रखनी चाहिए, नहीं तो कोई और इसका फायदा उठा सकता है। किसी समारोह में शरीक होना बहुत मजेदार साबित होगा। आप दोस्तों या शुभचिंतकों पर छींटाकशी करने से परहेज नहीं करेंगे, क्योंकि आपके पास इनकी कमी नहीं है। प्रोफेशनल स्तर पर आ रहीं समस्याओं को समझदारी से संभालने की जरूरत है। बार-बार होने वाली किसी शारीरिक समस्या को मौसम के बदलाव से बचाकर रखना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

तुला
 
किसी बात को अपनी सुविधानुसार जोड़-तोड़कर लेना काम नहीं कर रहा है। बेहतर होगा कि आप अपना स्वभाव बदल लें। प्रोफेशनल स्तर पर किसी विचार को व्यवहार में बदल पाने से आपकी छवि बेहतर बन सकती है। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में आपकी शैली सफल रहने की उम्मीद है। वेकेशन पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए सही अवसर है। ऐसे इंसान से मुलाकात के संकेत हैं जिनसे काफी दिनों से मिलना नहीं हुआ। लव लाइफ खूबसूरत दौर से गुजरने वाली है।
 
शुभ अंक : 22शुभ रंग : डार्क
वृश्चिक
 
जॉब बदलने का मन बना रहे लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। दूर से दिखने वाली चीज की हकीकत कुछ और भी हो सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेकर भ्रम की स्थिति को सीनियर्स की मदद से दूर कर सकते हैं। प्रेमी को कुछ सरप्राइज देने की संभावना है। सेहत को लेकर चल रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक

धनु
 
बाहर से आने वाले किसी इंसान की मेजबानी कर उनकी तारीफ बटोर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर गंभीर रहने की जरूरत है। रोमांटिक स्तर पर मस्ती और रोमांच बरकरार रहेगा। परिवार का कोई सदस्य बेवजह की चीजें खरीदकर खर्चा बढ़ा सकता है। किसी व्यावसायिक सौदे को समझदारी से संभालने की जरूरत होगी। इस मौसम में सेहत को लेकर खास सतर्कता रखनी चाहिए।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा

मकर
 
पूर्वाभास पर ध्यान देकर न चलना महंगा पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। निवेश से अच्छी आमदनी आने से कुछ बड़ा सोच सकते हैं। लाइफस्टाइल में लाए गए परिवर्तन का सेहत पर सकारात्मक असर महसूस करेंगे। बेडौल हो चुके लोगों के लिए शेप में वापस आना आसान नहीं होगा। मेहनत के साथ ही आत्मविश्वास की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र के नए माहौल में ढलना पड़ेगा। संयुक्त परिवार में रहने वालों के बीच आ रही समस्या को नजरअंदाज कर खत्म किया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा

कुंभ
 
जीवन बदलने वाले कुछ अनुभव मिलने के बाद थोड़ा आशावान रहकर आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए अपने काम को गंभीरता से करना होगा। किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय नहीं है, थोड़ा इंतजार कर लेना सही रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता महसूस होगी। स्टॉक में काम करने वालों को कोई कदम बढ़ाने से पहले काफी सोच-विचार कर लेना चाहिए।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम

मीन
 
किसी और के खर्चे पर मस्ती करने की नीयत न रखें, पलटवार होने की आशंका है। अभी किसी की बात सुनना आपकी मजबूरी है लेकिन ये तात्कालिक होगा, सब्र रखें। किसी फ्लैट या घर का मालिक बन सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर किसी मुश्किल समस्या का हल निकालकर सबकी सराहना हासिल कर सकते हैं। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सेहत को लेकर उठाया गया कदम सफल रहेगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : परपल