गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 9 To 15 August

Weekly Horoscope Aug 2021: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसे होगा व्यापार में लाभ जानिए

Weekly Horoscope Aug 2021: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसे होगा व्यापार में लाभ जानिए - Weekly Horoscope 9 To 15 August
Weekly Horoscope 2021
 
(साप्ताहिक राशिफल : 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक) 
 
मेष-
 
मनपसंद नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों की स्थिति में थोड़ा सुधार होने की संभावना है, बेहतर नौकरी के विकल्प मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह फायदेमंद साबित होगा जिसके चलते आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। कहीं विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस हफ्ते समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी के दोस्त या करीबी के उपलक्ष्य में अपने घर पर किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं।
 
उपाय- लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

वृषभ-
 
परिवार का कोई सदस्य आपसे बिना पूछे आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह रोमांचभरा रहेगा, अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। करियर के लिए ये सप्ताह काफी अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आप सही कदम उठाकर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। सामाजिक कामों से जुड़े लोगों को कोई अच्छा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। इस हफ्ते धन संबंधित चली आ रहीं समस्याएं दूर होंगी और वित्तीय स्थिरता मिलेगी।
 
उपाय- चांदी का 1 चौकोर टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का पीला

मिथुन-
 
इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपके सम्मान में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर कुछ नए आइडिया को अप्लाई करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए ये समय अच्छा चल रहा है, अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके प्रयासों के चलते इस हफ्ते आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे जिसके चलते कुछ इनाम मिलने की संभावनाएं भी हैं। आप में से कुछ लोग इस सप्ताह घर के माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। समाज में आपके किसी काम के चलते आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको यात्राओं पर जाना काफी पसंद है, इसी के चलते आप किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। जीवन में प्यार की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार जल्दी ही खत्म होगा।
 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

सिंह-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी के अच्छे प्रदर्शन के चलते हीनभावना का शिकार हो सकते हैं। इस हफ्ते आपके प्रदर्शन में आत्मविश्वास की कमी दिखाई दे सकती है इसलिए बिलकुल निराश न हों, मेहनत करते रहें। जल्दबाजी में की गई खरीदारी के चलते अनावश्यक रूप से पैसे बर्बाद कर सकते हैं। इस हफ्ते कोई आपको धोखा दे सकता है, इसलिए सतर्क रहें। छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करना बड़ी समस्या बन सकता है। इस हफ्ते आपका जीवनसाथी आपके साथ किसी से मिलने जा सकता है।
 
उपाय- नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश

कन्या-
 
पारिवारिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए सभी लोग आपकी सराहना करेंगे। घर पर किसी धार्मिक समारोह के चलते आप और अन्य सदस्य व्यस्त रह सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वापस मिल सकता है। यह सप्ताह रोमांस के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। स्वयं के घर का सपना देख रहे लोगों का सपना जल्दी पूरा हो सकता है।
 
उपाय- गणेशजी की पूजा करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गुलाबी

तुला-
 
अपने घर को व्यवस्थित कर लोगों को अपने घर आमंत्रित कर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। इस सप्ताह जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस सप्ताह आपका मूड काफी खराब रहेगा, इसलिए किसी जरूरी मामलों पर चर्चा को टाल देना फिलहाल आपके लिए बेहतर होगा।
 
उपाय- शुक्रवार के दिन छोटी बच्चियों को भोजन कराएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर

वृश्चिक-
 
परिवार का कोई नौजवान आपके लिए किसी खुशी का कारण बन सकता है। दोस्तों या भाई-बहनों के साथ यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा, इसलिए यात्रा को खूब एंजॉय करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मजबूत एकाग्रता के चलते छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके अच्छे काम के चलते कोई वरिष्ठ आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय- नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लेमन

धनु-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट के चलते खुद को आरामदायक स्थिति में पाएंगे। इस सप्ताह कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, इसलिए हां तभी कहें जब आप वाकई आपका मन मदद करने का हों। इस हफ्ते कोई ऐसा व्यक्ति, जो आपकी कंपनी को काफी पसंद करता है, आपके साथ समय बिताने की कोशिश कर सकता है। खुद पर नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रेम संबंधों को रोमांचक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने साथी को कई बाहर घुमाने की योजना बना सकते हैं।
 
उपाय- घर में पीले पौधों को लगाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

मकर-
 
इस सप्ताह अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि आपका साथी आपकी रोमांटिक भावनाओं को समझेगा। प्रोफेशन में बेहतर करने के लिए कोई अतिरिक्त कौशल सीखना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा लिए गए निर्णयों के चलते आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट खराब हो सकता है। कोई व्यक्ति आपको इस हफ्ते अपने घर आमंत्रित कर सकता है।
 
उपाय- शनिवार के दिन काले जूतों का दान करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- चॉकलेट

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर आप आप जिस चीज की उम्मीद कर रहे थे, वो बहुत जल्द पूरी होने वाली है। छात्रों को अपने सपनों को साकार करने का पूरा मौका मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते आप किसी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के साथ सहानुभूति से पेश आकर उसे आराम पहुंचा सकते हैं। आपके द्वारा किसी काम को अच्छे तरीके से करने की सभी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी आपको सेहत से जुड़ी स्वस्थ गतिविधियों के लिए प्रेरित कर सकता है।
 
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- रोज

मीन-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या के समाधान के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण न अपनाकर आप काम में उलझ सकते हैं। किसी वरिष्ठ के साथ वाद-विवाद के बाद आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी परियोजना के लिए पैसों का इतंजाम करने में सफल होंगे। सामाजिक रूप से एक्टिव लोग अपने लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
 
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ अंक- 3
ये भी पढ़ें
महर्षि दधीचि जयंती : वज्र के लिए अपनी हड्डियों का दान देने वाले महान संत दधीचि