• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 05 To 11 August 2024

Weekly Horoscope August 2024: कैसा रहेगा अगस्त माह का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल)

यात्रा, व्यापार, नौकरी, करियर और शिक्षा के लिए पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Horoscope August 2024: कैसा रहेगा अगस्त माह का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल) - Weekly Horoscope 05 To 11 August 2024
August Rashifal 2024: वेबदुनिया के नवीन साप्ताहिक राशिफल में यहां जानें 05 अगस्त से 11 अगस्त तक का भविष्यफल।12 राशियों के लिए नया हफ्ता क्या लेकर आया है, किन राशियों के चमकेंगे सितारे।जानें हर जानकारी एक क्लिक पर...।
 
(साप्ताहिक राशिफल : 05 अगस्त से 11 अगस्त 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
आने वाला सप्ताह शानदार रहने वाला है।
करियर में अच्छे अवसर के लिए तैयार रहें।
ज्वेलरी या विदेशी मुद्रा में निवेश कर पाएंगे।
निवेश से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ने वाली है।
बच्चों के बीच सामंजस्य बनाना कठिन होगा।
सेल्फ डिसप्लिन फिट और उर्जावान रखेगा।
वजन घटाने में नेचुरल तरीके प्रभावी होंगे।
आत्मविकास पर फोकस करना आवश्यक है।
संपत्ति विवाद में अनुकूल फैसला आएगा।
अकेडमिक स्तर पर उत्साहजनक स्थिति रहेगी।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : डार्क रेड

वृष
(21 अप्रैल – 20 मई) 
इस सप्ताह आप दृढ़ और आशावादी बने रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती है, हौसला रखें।
पारिवारिक संबंध में मजबूती आने वाली है।
सेहत मेंटेंन रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी।
वित्तीय स्थिरता नए निवेश के अवसर खोलेगी।
विवाहयोग्य लोगों को सोलमेट मिल जाएगा।
एडवेंचर पार्क की यात्रा रोमांचक रहने वाली है।
प्रॉपर्टी से संबंधित अच्छी खबर सुकून देगी।
अकेडमिक कमियों पर गंभीरता दिखा सकते हैं।
आत्मविश्वास से किया गया काम सफल होगा।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : क्रीम

मिथुन 
(21 मई -21 जून) 
इस सप्ताह आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी।
प्रोफेशनल क्षेत्र में स्थिरता का अनुभव करेंगे।
पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना जरूरी होगा।
वित्तीय मैनेजमेंट चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
बजट को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
मैरिज प्रपोजल पर फैसला लिए जाने के संकेत हैं।
वैवाहिक जीवन की नीरसता दूर करनी होगी।
बिजी शेड्यूल वाले अपनी फिटनेस का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।
फ्लैट या जमीन में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : व्हाइट
कर्क 
(22 जून – 22 जुलाई) 
आने वाले दिनों में पॉजिटिविटी बनाए रखेंगे।
स्वास्थ के स्तर पर बड़ा बदलाव आएगा।
परिवार में सपोर्टिव माहौल रहने वाला है।
मैरिज प्रपोजल मिलने वाला है, बात बनेगी।
कार्यक्षेत्र की चुनौतियां आपको मजबूती देगी।
किसी से मदद की अपेक्षा रखना छोड़ दें।
फिजूलखर्ची कम करेंगे, बचत पर ध्यान देंगे।
स्टूडेंट पढ़ाई के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखें।
पैतृक संपत्ति के बंटवारे में शामिल रहने वाले हैं।
सहकर्मी के साथ ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : ऑरेंज

सिंह 
(23 जुलाई -23 अगस्त) 
इस सप्ताह पॉजिटिव रहें और ऊंचे लक्ष्य रखें।
वित्तीय रूप से मजबूती आने की संभावना है।
सेहत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।
अपने खान-पान और व्यायाम का ध्यान रखें।
परिवार का प्यार और केयर मिलने वाली है।
किसी पार्टी या समारोह का आयोजन करेंगे।
पेशेवर क्षेत्र में कुशलता का प्रदर्शन करेंगे।
एडवेंचर ट्रिप पर जाना यादगार रहने वाला है।
प्रॉपर्टी डील में अच्छा नेगोशिएशन कर पाएंगे।
दाम्पत्य जीवन में दूसरों के दखल से बचें।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : मैजेंटा

कन्या 
(24 अगस्त-23 सितंबर) 
आपका सप्ताह एक सुखद मोड़ ले सकता है।
बचत पर ध्यान देने से वित्तीय स्थिति सुधरेगी।
पॉजिटिविटी से किसी भी समस्या को झेल लेंगे।
किसी परिस्थिति में ढल जाने का हुनर दिखाएंगे।
माता-पिता का विरोध झेलना पड़ सकता है।
मानसिक सुकून के लिए वेकेशन प्लान करें।
घर की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी।
प्रॉपर्टी के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बढ़ने वाला है।
लकी नंबर :5 
लकी कलर : डार्क ग्रीन
तुला
(24 सितंबर – 23 अक्टूबर) 
ये सप्ताह आश्यचर्यजनक रूप से अच्छा रहेगा।
प्रियजनों के संग वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
करियर से संबंधित निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
व्यवसायिक क्षेत्र में साझेदारी होने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहना होगा।
ट्रिप में ऑफिस का काम बाधा डाल सकता है।
टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
संयम बनाकर रखने से पेशे में सफलता मिलेगी।
स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी।
जल्द ही आपको पसंद का फ्लैट मिल जाएगा।
उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रेरित करने वाला है।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ब्लू

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर -22 नवंबर) 
एक शानदार सप्ताह के लिए तैयार रहिए।
प्रोफेशनल लाइफ में अनुकूल स्थिति रहेगी।
आपका नेटवर्क बढ़ने वाला है, इसका लाभ मिलेगा।
बुजुर्गों की सलाह से घरेलू मामले सुलझ जाएंगे।
किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने वाले हैं।
अनअपेक्षित जगहों से आमदनी बढ़ सकती है।
वैवाहिक जीवन में संवाद बेहतर करना होगा।
हेल्थ अच्छी रहने की उम्मीद है, मेंटेंन रखें।
किसी कमर्शियल स्कीम में निवेश करेंगे।
फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने की उम्मीद है।
अकेडमिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलेगी।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : गोल्डन

धनु
(23 नवंबर – 21 दिसंबर) 
जीवन में सफलता की रफ्तार बढ़ने वाली है।
परिश्रम का फल मिलने का वक्त आ गया है।
सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
धैर्यपूर्वक किए गए प्रयास पेशेवर सफलता देंगे।
निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
परिवार के साथ सुकून के पल बिता पाएंगे।
दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य का अभाव रहेगा।
वर्तमान में जीना सीखें, हर पल का मजा लें।
प्रॉपर्टी किराए से अच्छी आमदनी होने वाली है।
पढ़ाई में किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है।
आबोहवा बदलने से नई उर्जा का संचार होगा।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : ब्राउन
मकर
(22 दिसंबर- 21 जनवरी) 
अच्छे अवसर आने वाले हैं।
पारिवारिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
दूर के रिश्तेदार करीब आने का प्रयास करेंगे।
लोन चुकाने में सक्षम साबित होंगे, राहत मिलेगी।
करियर में बड़ा मोड़ आने वाला है, तैयार रहें।
खराब जीवनशैली अस्वस्थ कर सकती है।
ट्रिप के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
नए लोकेशन पर शिफ्ट करने की संभावना है।
शैक्षणिक लक्ष्य पाने के लिए मेहनत बढ़ाएं।
वैवाहिक जीवन संतुलित रहने की उम्मीद है।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन

कुंभ 
(22 जनवरी – 19 फरवरी) 
इस सप्ताह कई आकांक्षाएं पूरी होने वाली है।
नए स्किल सीखना उन्नति का रास्ता खोलेगा।
घरेलू दायित्वों के प्रति गंभीर रहें, काम बनेगा।
बच्चों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा।
अनअपेक्षित स्थानों से आमदनी होने के संकेत हैं।
पसंद के साथी से शादी का फैसला ले सकते हैं।
सही डाइट और भरपूर नींद को प्राथमिकता देंगे।
आपका बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है।
अकेडमिक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने वाले हैं।
प्रॉपर्टी लेने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लें।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : सैफ्रॉन

मीन 
(20 फरवरी – 20 मार्च) 
ये सप्ताह फलदायी रहने के संकेत हैं, काम बनेंगे।
वजन घटाने के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।
स्थायी और टिकाऊ परिणाम के लिए धैर्य रखें।
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी डिमांड बढ़ने वाली है।
सोशल नेटवर्क बढ़ने का लाभ उठा पाएंगे।
वित्तीय स्तर पर सकारात्मक सुधार की उम्मीद है।
भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।
दाम्पत्य जीवन में बहस की स्थिति पैदा होगी।
दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं।
पढ़ाई के मामले में उत्साहजनक स्थिति रहेगी।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : सिल्वर