सम्बंधित जानकारी
- CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC
- Raksha bandhan 2024: रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त और राखी मनाने का सही तरीका जानें
- दोस्तों के साथ जा रहे हैं गोवा, ये पांच एडवेंचर एक्टिविटीज ज़रूर करें एक्सप्लोर
- Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 के शुभ मुहूर्त, जानें कब रहेगी भद्रा और पंचक
- भेदभाव के आरोपों के बीच जानिए किस राज्य को बजट में कितना मिला पैसा
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर नहीं बांध पा रहे हैं राखी तो जानिए फिर कब बांधें
Rakhi 2024: रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध तो फिर इस दिन राखी बांधें
raksha bandhan 2024
1. यदि रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध पा रहे हैं तो दूज के दिन आप राखी का त्योहार मना सकते हैं। इस दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में आप राखी बांध सकते हैं। 21 अगस्त 2024 को दूज रहेगी।
2. चतुर्थी के दिन भी आप राखी का पर्व मना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि चतुर्थी गुरुवार की नहीं होना चाहिए। शनिवार की हो तो अच्छी मानी जाती है। 22 अगस्त 2024 गुरुवार के दिन चतुर्थी रहेगी।
3. मान्यता अनुसार जन्माष्टमी के बाद राखी नहीं बांधते हैं। यानी यदि आप चाहें तो जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले कभी भी शुभ दिन और मुहूर्त देखकर राखी बंधवा सकते हैं। 26 अगस्त 2024 सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी रहेगी।ALSO READ: राखी पर इस तरह से करें मेकअप, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी सबसे खूबसूरत
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
