1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. Raksha bandhan 2024 bhadra date and time

Rakhi 2024 : रक्षाबंधन पर भद्रा काल कब से कब तक रहेगा, क्या है राखी बांधने का विशेष समय?

Raksha bandhan 2024 date and time: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें कब बांधें राखी

raksha bandhan 2024
Raksha bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन पर इस बार भी भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भद्रा काल कब से कब तक रहेगा। यह काल सुबह 09:51 से प्रारंभ होकर दोपहर 01:30 तक रहेगा। क्या इस काल में राखी बांध सकते हैं?ALSO READ: जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कौन-से उपहार देना माना जाता है शुभ
 
भद्रा का वास : 19 अगस्त 2024 को भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि भद्रा पृथ्‍वीलोक की हो तो ही इसके नियम मान्य होते हैं। कुछ शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि भद्रा का वास कहीं भी हो वह सर्वर्था त्याज्य है। 
 
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
 
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
 
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Hariyali amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर रखें 4 सावधानियां, वर्ना पछताना पड़ेगा