1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya ka kumbh rashi me gochar 2023

kumbha sankranti 2023 : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, 7 राशियों को रहना होगा संभलकर

Sun entry into Aquarius
सूर्य ने आज मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य एक अग्नि प्रधान ग्रह हैं जबकि कुंभ राशि एक वायु तत्व की राशि है। इससे 5 राशियों को तो फायदा होगा लेकिन 7 राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा, क्योंकि कुंभ शनि की रा‍शि है और सूर्य एवं शनि में आपसी शत्रुता है। आओ जानते हैं कि इन 7 में से कहीं आपकी राशि तो नहीं है।
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। फालतू के खर्चों से बचकर रहना होगा। निवेश में सोच समझकर ही निर्णय लें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा हैं तो मिलाजुला समय रहेगा। परिवार में वाद विवाद से दूर रहें।
 
3. कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का प्रवेश हो रहा है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए यह समय अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि खर्चें बढ़ जाएंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो थोड़ी बहुत परेशानी के बाद सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
4. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर सही नहीं माना जा रहा है। पारिवार में वाद विवाद से बचें। खर्चों में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय लें। 
 
5. धनु राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर अनुकूल परिणाम देगा। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा को स्थगित करेंगे तो ही बेहतर होगा। रिश्तेदारों से वाद विवाद से बचकर रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। व्यापारी भी सोच समझकर निर्णल लेंगे तो लाभ होगा। 
 
6. कुंभ राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। स्वभाव में उग्रता बढ़ जाएगी। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरीपेशा है तो यह समय अनुकूल है।
 
7. मीन राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य का प्रवेश होगा। यह खर्चों को बढ़ाने के साथ ही चिंता को भी बढ़ा देगा। लंबी यात्रा करा सकता है या विदेश से जुड़े कार्य में लाभ दिला सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। काम पर ही फोकस रखना होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।
अगला लेख
13 फरवरी 2023, सोमवार: आज किन राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, जानें 12 राशियों का हाल