सम्बंधित जानकारी
- सूर्य का उच्च राशि मेष में प्रवेश, 7 घंटे रहेगा पुण्यकाल, दान और पूजा का मिलेगा अक्षय लाभ
- अप्रैल में सभी 9 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, मचेगी उथल-पुथल, जानिए क्या होगा असर
- अप्रैल माह के ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तन, होगा बड़ा उलटफेर
- अप्रैल माह के ग्रह परिवर्तन, शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग
- मार्च 2022 : इस माह कौन से ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, क्या होगा असर
सूर्य का गोचर : मेष राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, मेष सहित 12 राशियों पर क्या होगा असर
Lal kitab remedies
मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के प्रथम भाव यानी की लग्न में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपके स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है जिसके चलते वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि नौकरीपेशा को इस गोचर से लाभ मिलेगा। व्यापरी हैं तो इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे और मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के द्वादश भाव यानी की 12वें भाव में विराजमान होंगे। विदेश में या विदेशी संपर्क के माध्यम से कार्य कर रहे लोगों के लिऐ यह गोचर शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहना होगा और समय पर कार्य को पूर्ण करना होगा। व्यापारियों को अधिक मेहनत करना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मिथुन राशि : सूर्य आपकी राशि के एकादश यानी 11वें भाव में गोचर कर रहा है। आप विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल होंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो व्यवसाय के विस्तार के लिए उचित समय है। अहंकार या घमंड से बचें।
कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान करियर में तरक्की होगी। मान-सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में उत्तम फल प्रदान होगा। यह समय निवेश करने के लिए उत्तम है।
सिंह राशि : सूर्य आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार करने के लिए उचित समय है, लेकिन सोच समझकर कार्य करें। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं।
कन्या राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। अचानक लाभ या हानि होने की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला राशि : सूर्य आपकी राशि के सातवें भाग में गोचर कर रहा है। साझेदारी के व्यापार में सावधानी रखें। नौकरी में हालात सामन्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। अनावश्यक खर्चे होंगे।
वृश्चिक राशि : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकारीपेशा हैं तो कार्यक्षत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी भी प्रकार का रोग है तो उसमें सुधार होगा। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। हालांकि आपको वाद विवाद से बचना होगी।
धनु राशि : सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान मान-सम्मान और लोकप्रियता में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि की संभावना है। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखकर शांत रहकर आगे बढ़ना होगा।
मकर राशि : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। पेशेवर जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यापारी हैं तो निवेश के जोखिम से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से धनलाभ होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है। भाई बहनों से बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन राशि : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवार में खर्चें बढ़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
