सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, पढ़ें 03 जून 2025 का दैनिक राशिफल
- बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ
- Aaj Ka Rashifal: 02 जून का राशिफल, आज इन 4 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता
- Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2025, माह का पहला दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना राशिफल
- Weekly Horoscope June 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 02 से 08 जून का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मंगल का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल
singh rashi me mangal ka fal: मंगल ग्रह 7 जून 2025 की रात 01 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां वें 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे। साहस, शौर्य और विश्वास का संचार करने वाला ग्रह 3 राशियों के लिए बहुत फायदा होने वाला है। इन राशियों के जीवन में मंगल ही मंगल होगा।ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
1. मिथुन राशि: मंगल आपकी कुंडली में छठे तथा ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपको लाभ होगा नौकरी और व्यापार में आप तरक्की करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। भाई बहनों से संबंध को बनाकर रखेंगे तो लाभ होगा। अच्छी खबरें भी सुनने को मिल सकती हैं।ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही
2. तुला राशि: मंगल आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव यानी 11वें भाव में मंगल का गोचर आर्थिक मामलों में सहयोग करेगा। यह अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। आपका काम धंधा अच्छा चलेगा जिससे आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकेंगे। भूमि और भवन से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक परिणशम देखने को मिल सकता है। रिश्तों में सुधार होगा।
3. मीन राशि: मंगल आपकी कुंडली के दूसरे तथा नौवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। छठे भाव में मंगल के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। इसके चलते रोग और शुत्र आपसे दूर ही रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बहुत आगे निकल सकते हैं। कारोबारी हैं तो आपकी मेहनत के फलस्वरूप आपकी कमाई भी बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि के योग भी बनेंगे।
