1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shani in purvabhadra nakshatra

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Shani in purvabhadra nakshatra
Shani Nakshatra Gochar: शनिदेव ने 12 मई 2024 को सुबह 8 बजर 7 मिनट पर बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रापद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश किया है।  शनि महाराज इस नक्षत्र में 18 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। राशि की बात करें तो अभी शनि ग्रह 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में रहेगा। बृहस्पति ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हुआ है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत का पासा पलट जाएगा।
1. मेष राशि : शनि देव इस वक्त मेष राशि की कुंडली के आय भाव को देख रहे हैं। इससे मेष राशि के लोगों को अचानक से अपार धनलाभ होने की संभावना है। रुका हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तय है। व्यापार में उन्नति होगी।
2. वृषभ राशि : आपके लिए शनि का गोचर नौकरी और करियर के लिहाज से बहुत शुभ होने वाला है। आपकी राशि में बृहस्पति देव विराजमान है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। संबंधों में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा।
3. तुला राशि : शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी जिसके चलते सभी अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। पिता और परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। अचानक से धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी।
 
4. मकर राशि : आपकी कुंडली के धनाभव में शनिदेव विराजमान हैं। इस नक्षत्र गोचर के चलते साढ़ेसाती का जो अंतिम चरण चल रहा है उसमें राहत मिलेगी। इससे नौकरी और व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी के नए अवसार प्रदान होंगे। इन की बचत होगी।
5. कुंभ राशि : आपकी राशि में शनि देव विराजमान हैं। धन की आवक बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार का विस्तार होग और मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। संबंधों और सेहत में तेजी से सुधार होगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश