• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope for August 2023
Written By

अगस्त माह 2023 के ग्रह-गोचर और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी

अगस्त माह 2023 के ग्रह-गोचर और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी - Monthly Horoscope for August 2023
August Month 2023 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 3 अगस्त 2023 को शुक्र का तारा अस्त होगा और इसके साथ ही इस माह में 3 बड़े ग्रह राशि भी परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर अवश्य ही देखने को मिलेगा। 
 
आइए यहां जानते हैं अगस्त 2023 के ग्रह-गोचर और 12 राशियों के मासिक राशिफल के बारे में-  
 
अगस्त 2023 ग्रह गोचर तिथि सूची : August Grah Gochar 2023 
 
* 7 अगस्त 2023: शुक्र का कर्क राशि में गोचर। 
* 8 अगस्त 2023: कर्क राशि में शुक्र वक्री एवं अस्त।
* 17 अगस्त 2023 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
* 18 अगस्त 2023 को मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे।
* 24 अगस्त 2023 को बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होंगे।

आइए अब जानते हैं मेष से मीन तक का अगस्त 2023 का मासिक राशिफल : 
 
मेष राशि 
 
मेष राशि अगस्त 2023 के भविष्य के अनुसार इस माह आप अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में अधिक लगाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना हैं। इस माह आपके परिवार के सदस्यों के बीच मन-मुटाव होने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहे अधिकारियों को अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव हो सकता हैं। प्राइवेट क्षेत्र में जॉब कर रहे लोगों का मन नौकरी से उचट सकता है। अपना कुछ नया शुरू करने का सोच सकते हैं। छात्रों को इस माह अजीब तरह की अवांछित चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इससे वे मजबूत बनेंगे। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ हैं तो वह आपको वापस मिलेगा। किसी भी समस्या से भागने की बजाय उसका डटकर सामना करे व उससे सीखने का प्रयत्न करें। आपका स्वास्थ्य किन्ही कारणों से बिगड़ सकता है। रक्तचाप व मधुमेह के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

वृष राशि 
 
यह माह आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। शत्रु आपको नुकसान पंहुचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके मजबूत व्यक्तित्व के चलते ऐसा नहीं हो सकेगा। सहकर्मियों की ओर से भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बॉस व सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। रोमांस लाइफ के लिए भी यह माह आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा। विवाह नही हुआ है, रिश्ते की बात चल रही है तो इस माह पक्का हो जाने की संभावना है। माह के अंत में अपनी जीवन शैली से असंतुष्ट हो सकते हैं और तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। छात्र पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तथा किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। वाणी, विचार, व्यक्तित्व और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। 

मिथुन राशि 
 
इस माह वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा। प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऑफिस में प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। 

कर्क राशि
 
इस महीने विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। किसी भी तरह का जोखिम न लें। माह के अंत में रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ पूरे माह मिलेगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। 

 
सिंह राशि
 
यह माह आर्थिक विकास वाला रहेगा। आरंभ में व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। मध्यम लाभ मिलेगा लेकिन माह के अंत में अच्छा समय होगा। नौकरी में उन्नति तो होगी, परंतु स्थान के कारण परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। महीने के अंत में भूमि-भवन के लाभ मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा, परंतु रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। भाई को आर्थिक सहायता देना होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्य की प्रशंसा होगी। मन में प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। परिवार के साथ यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। 

कन्या राशि
 
यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में चिंता कम रहेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी हो जाएगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बन सकता है, लेकिन माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भाई से मनमुटाव जैसी स्थिति हो सक ती है बचकर रहें। तीर्थस्थल पर यात्रा होने के योग हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। विरोधी परास्त होंगे।

तुला राशि
 
इस माह भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माह के अंत में जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। किसी से व्यर्थ में न उलझें। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रह सकता है। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मांगलिक कार्य होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। किसी तीर्थ की यात्रा होगी। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं का भय रहेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता सताएगी। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी न किसी प्रकार की चिंता मन में बनी रहेगी। माह का अंतिम चरण आपके लिए अनुकूल है। पहले के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन के आगमन से सुख प्राप्त होगा। कार्य में सिद्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन आगमन के कई मार्ग खुल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अति आत्मविश्वास में किसी से विवाद न करें। परेशानी में पड़ सकते हैं।

धनु राशि
 
यह माह धनु राशि के लिए राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। बहन को पारिवारिक कष्ट रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान घर में होगा। वाहन सुख मिलेगा। बिना वजह के भय उत्पन्न होगा। मन भ्रमित रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बन सकता है। संतान से भी किसी विषय पर मतभेद बन सकता है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके निर्णय पर कुछ विरोध बढ़ सकता है। बहन पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पहले के प्रयासों से लाभ मिलेगा। सावधानी रखें, कुछ अपमान की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। किसी बड़े आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। 

मकर राशि
 
यह माह मकर राशि वाले जातकों के लिए पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने में रुकावट आएगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से मतभेद संभव है। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माह मध्य में कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। यह माह संतान के सुख वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु खर्च बढ़ेगा।

कुंभ राशि
 
इस माह आपके व्यक्तित्व में शानदार निखार आएगा। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख और आनंद इस समय आप लेंगे। भाग्य की वृद्धि संभव है। आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जो आपके जीवन में भी खास बन जाएगा। एक अच्छे पद के साथ आपको अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी और अपने करियर में उन्नति और गर्व महसूस करेंगे। ग्रह धार्मिक गतिविधियों में खर्च करवाते रहेंगे। अगस्त में सूर्य का गोचर बहुत अनुकूल रहेगा और संतान प्राप्ति को लेकर आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कोई अचल संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। 

मीन राशि
 
माह में सूर्य का गोचर आपके धन स्थान को प्रभावित करेगा। आकस्मिक धन हानि भी हो सकती है। दुर्घटना से भी बचकर रहें। वक्त आपकी वाणी को कड़वी कर सकता है। परिवार में कलह के संकेत हैं। श्री गणेश की आराधना करते रहें। रोमांस तो इस महीने आप भूल ही जाइए। धन की दृष्टि से भी यह माह फूंक फूंक कर कदम रखने की सलाह दे रहा है। किसी पर भी आंखें बंद कर के भरोसा न करें। निवेश से भी बचकर रहें। चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो कोई बड़ी कामयाबी आपके हिस्से में आ सकती है। यह महीना सावधान रहने की सलाह दे रहा है। माह के अंत में डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।