1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mangal ka vakri gochar 2024

Mangal ka vakri gochar 2024: मंगल कर्क राशि में वक्री, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

Mars transit 2024
Mars Retrograde in Cancer 2024: मंगल ग्रह 07 दिसंबर 2024 की सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। राशि चक्र में मेष और वृश्चिक के स्वामी मंगल लग्न भाव और छठे भाव को नियंत्रित करते हैं। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। नीच के मंगल अधिकतर राशियों पर शुभ प्रभाव नहीं देते हैं। आओ जानते हैं कि राशियों को मंगल के वक्री चाल से संभलकर रहना होगा।ALSO READ: वर्ष 2025 में वृश्चिक राशि पर से शनि की ढैय्या होने वाली है समाप्त, फिर भी क्यों रहना होगा सतर्क?
 
1. वृषभ राशि: आपकी कुंडली के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी मंगल का तीसरे भाव में वक्री गोचर होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं से बचकर रहना होगा। कारोबार में भी मनचाहा मुनाफा नहीं मिलेगा। लापरवाही के कारण धन हानि हो सकती है। 
 
2. कर्क राशि: आपकी कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी मंगल का आपके लग्न/पहले भाव में वक्री गोचर हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप आपको नौकरी में सतर्कता से काम करना होगा और यदि आप कारोबारी हैं तो सोच-समझकर लेन-देन करना होगा। सेहत और रिश्तों को संभालकर रखना होगा। दांपत्य जीवन में भी आपको संभलकर रहना होगा। अहंकार से बचकर रहें।
 
3. सिंह राशि: आपकी कुंडली के चौथे और नौवें भाव के स्वामी मंगल का बारहवें भाव में वक्री गोचर हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आपको नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा भी कर सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि आपको भाग्य का साथ मिलने के कारण थोड़ी बहुत सहायता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।ALSO READ: Makar rashi 2025: वर्ष 2025 में मकर राशि पर से होने वाली है साढ़ेसाती समाप्त, जानिए क्या करेगा अब शनि?
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वर्ष 2025 में कौन-से 5 कार्य करना है बहुत जरूरी?