1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Malavya Shash Rajyoga 2024 Rashifal

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Malavya Yoga
Shash malavya yog : कुंभ राशि में शनि पहले से ही विराजमान हैं और 19 मई 2024 को वृषभ राशि में शुक्र के गोचर के चलते शश योग के साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। जब किसी जातक की जन्मपत्री में शुक्र उसकी राशि के पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में यानी वृषभ और तुला में या उच्च राशि मीन में स्थित होता है, तो मालव्य योग बनता है। आओ जानते हैं कि इसके चलते कौन सी 5 राशियों को मिलेगा फायदा।
 
1. मिथुन राशि : आपALSO READ: Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धारकी राशि के लिए यह दोनों ही राजयोग फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस दौरान नौकरी में पदोन्नति, वेतन में वृद्धि और व्यापार में उन्नति होने की प्रबल संभावना है। अचानक से धनलाभ की संभावना भी है। सेहत एकदम अच्‍छी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीद सकते हो। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। 
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में प्रगति का सूचक है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में इंक्रीमेंट पक्का है। व्यापारी हैं तो अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। सेहत भी चंगा रहेगी। रिश्तों में सुधार होगा। संबंधों का विस्तार होगा। 
3. सिंह राशि :  आपके लिए भी यह दोनों राजयोग फायदेमंद है। इस दौरान अचानक से धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने की संभावना है। व्यापारी हैं तो आपको मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक जीवन भी शानदार रहेगा। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथ के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। सेहत अच्‍छी रहेगी।
4. तुला राशि : आपकी राशि के लिए शश और मालव्य राजयोग बेहद लाभकारी रह सकता है। व्यापर में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा में प्रमोशन की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अधिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्य के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभ देगा। सेहत के लिहाज़ से देखा जाए तो छोटी-मोटी समस्या हो सकती।
 
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए यह राजयोग कार्यस्थल में सकारात्मक परिणाम देगा। आपके कार्य की सराहना होगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि तय है। व्यापारी हैं तो यह गोचर आपको ज्यादा सफलता और ज्यादा मुनाफा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहद मजबूत होंगे। सेतह आपकी एकदम ठीक रहेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lord brahma : भगवान ब्रह्मा का इतिहास जानें