सम्बंधित जानकारी
Astrology : गुरु चंद्र का नव पंचम योग, 5 राशियों को बुद्धि और भाग्य से मिलेगा अपार धन
Guru chandra navpancham yog: गुरु और चंद्र के नवपंचम योग से मेष सहित इन 5 राशियों को होगा बेहद फायदा
Guru Chandra Nav Pancham Yog ka fal
1. मेष राशि: आपके लिए यह योग संकटों से मुक्ति का योग है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबारी हैं तो धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। साथ ही वेतनवृद्धि के योग भी बनेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।ALSO READ: Budh Gochar : बुध का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के अटके कार्य होंगे पूर्ण
2. कर्क राशि: इस योग के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा को वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाहन या कोई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे है। अचानक से कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होंगे।
3. कन्या राशि: इस योग के चलते बुद्धि और कौशल बढ़ेगा। अविवाहित हो तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आमदानी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कारोबारियों को पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ALSO READ: Mangal gochar 2024: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
4. वृश्चिक राशि: आपके के लिए यह योग विवादों के निपटान में मदद करेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो शुभ समाचार मिलेगा। कारोबारी हैं तो मुनाफा बढ़ जाएगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। रिश्तों में मनमुटाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा।
5. मीन राशि: आपके लिए यह योग कई शुभ अवसर लेकर आया है। अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार की योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।ALSO READ: मंगल का मिथुन राशि में गोचर 4 राशियों को देगा अप्रत्याशित लाभ, धन की कमी होगी दूर
