Budh Gochar 2025: बुध का धनु राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 29 दिसंबर 2025 की सुबह 07:14 बजे गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर के चलते 8 राशियों के लिए शुभ समय प्रारंभ होगा जबकि 4 राशियों को सतर्क रहना होगा। इस दौरान उन्हें अपने खर्चों पर लगाम लगाकर रखना होगा और साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना होगा। चलिए जानते हैं कि कौनसी हैं वे 4 राशियां।
1. वृषभ राशि: वृषभ जातकों के लिए बुध अष्टम भाव में गोचर करेंगे। घर-परिवार में छोटी-मोटी अनबन मानसिक तनाव दे सकती है। अगर आप शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
2. कर्क राशि: कर्क राशि के लिए बुध छठे भाव में रहेंगे। बनते कामों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। ऑफिस में आपका सेवा भाव आपको अधिकारियों की नजरों में लाएगा। आर्थिक रूप से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ बहस से बचें और अपनी इम्यूनिटी (रोग-प्रतिरोधक क्षमता) का ख्याल रखें।
3. धनु राशि: बुध आपकी ही राशि (लग्न) में प्रवेश कर रहे हैं। आपके पास नई नौकरियों और ऑन-साइट प्रोजेक्ट्स के ढेर सारे ऑफर आएंगे। पैसों के मामले में आपको इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बस ध्यान रखें कि सफलता के जोश में किसी गलत आदत (नशे आदि) का शिकार न हों। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता एक दोस्त की तरह मजबूत होगा।
4. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपकी इच्छाएं पूरी होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा और खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम करें।