गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. April Monthly Horoscope 2024
Last Updated : बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (10:49 IST)

अप्रैल 2024 में 12 राशियों का भविष्‍यफल, जानें पंडित सुरेंद्र बिल्लौरे से

अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल, जानें 12 राशियां

अप्रैल 2024 में 12 राशियों का भविष्‍यफल, जानें पंडित सुरेंद्र बिल्लौरे से - April Monthly Horoscope 2024
monthly horoscope 2024 
 
April Monthly Horoscope : अप्रैल माह में क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें यहां मासिक राशिफल के अंतर्गत प्रेम, व्यापार, नौकरी, कृषि, शिक्षा, यात्रा, आर्थिक स्थिति, लव रिलेशन, स्वास्थ्य, करियर आदि में बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र बिल्लौरे से। पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा गुजरेगा अप्रैल का महीना...

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवन साथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ रहेगा।नौकरी में साथियों से सहयोग रहेगा। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आएगा। किसी नए व्यक्ति से व्यापार का प्रस्ताव आएगा, जो बिना विचार किए स्वीकार नहीं करना चाहिए। पिता को पारिवारिक संपत्ति मिलने में तकलीफ होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी, माता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 11, 20 शुभ है, 21 अशुभ है। गणेश जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।       
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान संबंधी सुख वाला रहेगा। किसी भी नए व्यापार में सफलता आपको इस माह उन्नति दिलाएगी। नौकरी में अधिकार मांगना आपको महंगा साबित होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र का मिलन लाभप्रद रहेगा। नए व्यक्ति से संपर्क अपने लिए अच्छा रहेगा, परंतु व्यापार साथ में नहीं करें, अन्यथा वह आपको परेशानी में डाल सकता है। जीवनसाथी के साथ नए व्यापार की शुरुआत करेंगे। पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 8, 26 शुभ है, 13 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर साथियों से मानसिक तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु मामा पक्ष से तकलीफ होगी। समझदारी से कार्य करना होगा। माता को माह के अंत में वापस स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। 
 
दिनांक 8, 26 शुभ है, 11 अशुभ है। राम आराधना लाभप्रद रहेगी।       
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में उलझन वाला रहेगी। आपसी मतभेद तकलीफ देंगे। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। किसी सामाजिक संस्था से पिता को सम्मान प्राप्त होने के योग है। किसी नए स्थान पर परिवर्तन हो सकता है। भाई से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए व्यापार के लिए साझेदारी का प्रस्ताव आएगा, सोचकर कदम उठाए। स्वास्थ्य संबंधी अपना ध्यान रखना होगा, तकलीफ हो सकती हैं। 
 
दिनांक 5, 18 शुभ है, 11 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।  
 
सिंह : राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में शनै-शनै उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आय और व्यय को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। संतान को रोजगार प्राप्त होने के प्रबल योग है। धार्मिक कार्य में रुचि आपकी बढ़ेगी, साथ ही संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत भी होगी, माता को माह के अंत में स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। 
 
दिनांक 7, 16 शुभ है, 28 अशुभ है। केतु मत्र का जाप लाभप्रद रहेगा। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माह के अंत में स्थान को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने मित्र के द्वारा समस्या हल होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य के लिए फायदे वाली होगी। 
 
दिनांक 4, 22 शुभ है, 12 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।     
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। परंतु रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती, अत: ध्यान रखना होगा। किसी भी नए कार्य में रुकावट आएगी। माता-पिता को सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग है। माह अंत में स्थान परिवर्तन हो सकता है, जो फायदे वाला रहेगा। 
 
दिनांक 7, 21 शुभ है, 5 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम सफलता मिलेगी। माह के अंत में अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता के मायके पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही तीर्थयात्रा होगी। 
 
दिनांक 16, 25 शुभ है, 4 अशुभ है। विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।  
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात वाला रहेगा, जो परेशानी दे सकता है। अत: पूर्ण सतर्क रहना होगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में समय अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में मेहनत अनुसार लाभ नही मिलेगा। भाई से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, परंतु रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होने के योग हैं। 
 
दिनांक 13, 22 शुभ है, 25 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।       
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान संबंधी सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा कृषि क्षेत्र स्थिरता आएगी। नौकरी में मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। किसी अनजान जगह नौकरी के योग बन रहे है। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी, माह अंत में सुधार होगा। पिता के धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी। किसी बड़े संत के संपर्क में रहने का योग बन है, आपका मन विचलित रहेगा। 
 
दिनांक 14, 23 शुभ है, 5 अशुभ है। राहु मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा।      
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला हो सकता है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा किसी मित्र के साथ व्यापार का प्रस्ताव आ सकता है, सोचकर कार्य करे। संतान को रोजगार संबंधी तकलीफ रहेगी। माह के अंतिम सप्ताह अच्छा रहेगा। 
 
दिनांक 12, 30 शुभ है, 7 अशुभ है। श्री कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं होगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनती जाएगी। नौकरी में साथियों और अधिकारी दोनों वर्ग से संतुष्टि वाला व्यवहार नहीं होगा। मित्र कम विरोधी ज्यादा होंगे। परंतु माह के आखिरी दो दिनों में सब अच्छा होने लगेगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें। पिता को विदेश यात्रा के लिए यह माह अच्छा रहेगा, यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। 
 
दिनांक 6, 24 शुभ है, 19 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

monthly horoscope 2024