शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. shani ka kumbh rashi me uday fal 2024
Written By WD Feature Desk
Last Modified: मंगलवार, 26 मार्च 2024 (16:49 IST)

shani uday : शनि का कुंभ राशि में उदय, 12 राशियों पर होगा शुभ और अशुभ प्रभाव

shani uday
Shani ka kumbh rashi me uday 2024: शनि ग्रह 12 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। इसके बाद 18 मार्च 2024 को प्रातः 7:49 बजे उदय हो गए हैं।
 
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी शनि का ग्यारहवें भाव में उदय हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों की रुकावटें दूर होगी और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है।  
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी शनि का दशम भाव में उदय हुआ है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों में तेजी आएगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के योग हैं। 
 
3. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के अष्टम भाव और नवम भाव के स्वामी शनि का नवम भाव में उदय शुभ है। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी समस्याओं का अंत होने लगेगा। धैर्य से काम लेंगे तो लाभ होगा।
 
4. कर्क राशि : आपकी कुंडली के सातवें भाव और आठवें भाव के स्वामी शनि का आठवें भाव उदय हुआ है। इस गोचर से यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो समस्याएं बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। संयम और धैर्य से काम लें क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं है।
5. सिंह राशि : आपकी कुंडली के छठे और सातवें भाव के स्वामी शनि का सातवें भाव में उदय होगा। व्यापार में उन्नति होने की संभावना प्रबल है। हालांकि जीवनसाथी के संग यदि विवाद नहीं किया तो धीरे-धीरे संबंध में मधुरता बढ़ती जाएग जो आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। 
6. कन्या राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और छठे भाव के स्वामी शनि का छठे भाव में उदय हुआ है। सेहत में सुधार होगा। शत्रुपक्ष शांत रहेंगे। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। व्यापार में परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी। 
 
7. तुला राशि : आपकी कुंडली के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी शनि का पंचम भाव में उदय हुआ है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपकी आमदनी तेज होगी तथा आपके व्यापार में भी प्रगति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी शनि का चतुर्थ भाव में उदय हुआ है। माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि वाहन और संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे।
  
9. धनु राशि : आपकी कुंडल के दूसरे तथा तीसरे भाव के स्वामी शनि का तीसरे भाव में उदय हुआ है। पराक्रम के इस भाव में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी कठिनाइयां कम होगी। आर्थिक मामले में भी आप पहले की तुलना में अधिक मजबूत नजर आएंगे।
 
10. मकर राशि : आपकी कुंडली के प्रथम और दूसरे भाव के स्वामी के स्वामी शनि का दूसरे भाव में उदय हुआ है। धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। धनयोग बन रहा है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग भी हैं।
 
11. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के द्वादश भाव के स्वामी का आपके प्रथम भाव में उदय हुआ है। आपके व्यक्तित्व में बदलाव होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। छोटी-मोटी यात्राएं आपको सफलता देंगी।
12. मीन राशि : आपकी कुंडल के ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी शनि का बारहवें भाव में उदय हुआ है। लंबी या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चे होंगे जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें
भाई दोज के दिन चित्रगुप्त पूजा कैसे करें, जानें महत्व