1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. If you were born in the month of April

April Birthday : अप्रैल माह में जन्मे हैं तो जान लीजिए अपनी खूबियां

If you were born in the month of April
HIGHLIGHTS
 
• क्या अप्रैल में आपका जन्मदिन है। 
• अप्रैल में जन्मे जात‍क कैसे होते है।
 
April Month Birthday Astrology : यदि आपका जन्म किसी भी साल के अप्रैल महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप में एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है। आप बेहद खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हंसमुख होंगे। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होंगे।
 
आप स्वभाव से अच्छे होते हैं, लेकिन कभी-कभी आप गुस्सा भी होते हैं। साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। अप्रैल में जन्मे युवाओं का सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है। अप्रैल में जन्मे युवक-युवतियों की खास क्वॉलिटी यह है कि ये लोग रोमांटिक होते हैं। इस माह जन्मे युवा खेल, मीडिया, एडवरटाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं। 
 
आपका स्वभाव मस्ती और शरारत से भरपूर होता है। आप में विलक्षण प्रतिभा पाई भी जाती है। आप जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, सफलता के चरम पर पहुंच जाते हैं। मीडिया क्षेत्र में छाए रहते हैं। अप्रैल में जन्मी कन्याएं जुबान और मुस्कान से मीठी होती है। इन्हें सफलता पानी है तो थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।  रूप-रंग में सुंदर होती है। 
 
लकी नंबर : 1 4 5 8 
 
लकी कलर : ऑरेंज, मेहरून और गोल्डन 
 
लकी डे : संडे, वेडनसडे, फ्राइडे 
 
लकी स्टोन : माणिक
 
आपके लिए सुझाव : प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, 6 राशियों की किस्मत पलट देगा