शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. mahesh navmi 8 mantra
Written By

महेश नवमी पर पढ़ें 8 सरल मंत्र, हर कामना करेंगे पूरी, मिलेगी शिवजी की कृपा

महेश नवमी पर पढ़ें 8 सरल मंत्र, हर कामना करेंगे पूरी, मिलेगी शिवजी की कृपा - mahesh navmi 8 mantra
जो देवताओं के भी देवता है वही महादेव अर्थात्‌ भगवान शिव हैं। यद्यपि वर्ष में प्रत्येक महीने शिव उपासना किसी न किसी रूप में चलती ही रहती है लेकिन महेश नवमी माहेश्वरी समाज का विशेष त्योहार है। जानिए किस मंत्र के जाप से शिव जी होंगे प्रसन्न ... 
 
देवों के देव महादेव के विशेष मंत्रों के जाप से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है, जिससे साधक अपनी कामना की पूर्ति करके जीवन में सफलता-सुख-शांति प्राप्त करता है। 
 
 
प्रस्तुत है कुछ ऐसे विशेष मंत्र हैं जिनका महेश नवमी से लेकर प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से जप करने से सुख, अपार धन संपदा, अखंड सौभाग्य और प्रसन्नता में वृद्धि होती है। 
 
मंत्रों का जाप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। जप के पूर्व शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करना चाहिए। उनके ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए।
 
निम्नानुसार मंत्र जाप कर आप महेश नवमी पर शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। 
 
* ॐ नमः शिवाय। 
 
* ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
* ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय। 
 
* ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। 
 
* इं क्षं मं औं अं। 
 
* नमो नीलकण्ठाय। 
 
* प्रौं ह्रीं ठः। 
 
* ऊर्ध्व भू फट्। 
 
ये भी पढ़ें
जून 2019 में कब नहीं करें शुभ कार्य, जानें पंचक काल का समय