1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Astro tips for money

शुक्रवार को आजमाएं ये सरल उपाय, खत्म होगी आर्थिक परेशानी

Astro tips for money
Shukravar ke upay
 
आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें। 
 
1. प्रत्येक दिन नित्य क्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। उसके बाद मंत्र- 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' इस मंत्र का मात्र 108 बार जप करें। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आर्थिक परेशानी खत्म होगी।
 
2. हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें। 
 
3. हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शकर का किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।

नोट : जब भी कोई रत्न पूजन कर के धारण करें उसी समय उस रत्न से संबंधित सामग्री का दान करना चाहिए। इससे रत्न संबंधी ग्रह की शुभता बढ़ती है।

अगला लेख
यदि चाहिए अपार धन तो रख लें महालक्ष्मी और कौरी शंख