ग्रहों के अनुरूप चुनें विषय
चौथे व पाँचवें भाव से जानें विषय
|
* विषय के चुनाव हेतु कुंडली के चौथे व पाँचवें भाव का प्रमुख रूप से अध्ययन करना चाहिए। साथ ही लग्न यानी व्यक्ति के स्वभाव का भी विवेचन कर लेना चाहिए।
ग्रहानुसार विषय :
* यदि चौथे व पाँचवें भाव पर हो।
1. सूर्य का प्रभाव - आर्ट्स, विज्ञान
2. मंगल का प्रभाव - जीव विज्ञान
3. चंद्रमा का प्रभाव - ट्रेवलिंग, टूरिज्म,
4. बृहस्पति का प्रभाव - किसी विषय में अध्यापन की डिग्री
5. बुध का प्रभाव - कॉमर्स, कम्प्यूटर
6. शुक्र का प्रभाव- मीडिया, मास कम्युनिकेशन, गायन, वादन
7. शनि का प्रभाव- तकनीकी क्षेत्र, गणित
इन मुख्य ग्रहों के अलावा ग्रहों की युति-प्रतियुति का भी अध्ययन करें, तभी किसी निष्कर्ष पर पहुँचें। (जैसे शुक्र और बुध हो तो होम्योपैथी या आयुर्वेद पढ़ाएँ) ताकि चुना गया विषय बच्चे को आगे सफलता दिला सके।

