1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (24.7.2010)

शनिवार, 24 जुलाई 2010

आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्दशी मंगलरात्रि 29.12 पश्चात पूर्णिमा, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 11, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा दिवसपर्यंत, योग- वैधृति रात्रि 10.03 पश्चात विष्कुंभ, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- धनु राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- साझेदारी के कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

दिन का पर्व- चौमासी चौदस।

उपयोगी ज्ञान- हत्या या शिकार किए हुए जानवर के अंगों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती‍ है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल मालिश करने के आधा घंटे बाद स्नान करें।

शुभ समय- प्रातः 06.32-08.37, दिन 05.00-07.10।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन में 09.14 से 10.53 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।