1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (21.2.2011)

आज के मुहूर्त (21.2.2011)

सोमवार 21 फरवरी 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी रात्रि 23.50 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 17, नक्षत्र- हस्त सायं 6.17 पश्चात चित्रा, योग- शूल दिन 3.29 पश्चात गंड, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 29.8 मिनट पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- मुंडनादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- संकष्ठी चतुर्थी।

दिशाशूल- पूर्व ‍में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- प्रात: कम से कम 24 मिनट मौन रखें।

उपयोगी ज्ञान- विवाहादि शुभ प्रसंग के निमंत्रण पत्र में प्रतीक चिह्नों का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

शुभ समय- दिन 12.46 से 2.33 सायं 4.6 से 6.12 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 8.21 से 9.47 के मध्य शुभ कार्य न करें।