आज आपका दिन मंगलमय हो!
09 January 2026 ke Muhurat: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं? ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को सही मुहूर्त में करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। 'वेबदुनिया' आपके लिए लेकर आया है 09 जनवरी, 2026 का विशेष पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।
ALSO READ: Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ
आइए जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
पंचांग: 09 जनवरी 2026, शुक्रवार
आज की मुख्य जानकारी:
शुभ विक्रम संवत्-2082,
शक संवत्-1947,
ईस्वी सन्-2026
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-दक्षिणायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
आज के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल (अशुभ समय):प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चन्द्र स्थिति-कन्या
आज के व्रत, त्योहार और विशेष घटनाएं-
श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती/जातकर्म/अन्नप्राशन/व्यापार/भद्रा
यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज के विशेष उपाय:
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मन्दिर में छैने से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन: उपरोक्त विवरण पंचांग पर आधारित है। विभिन्न पंचांगों में slight changes संभव हैं।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र