1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 09 अप्रैल 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang | 09 अप्रैल 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

09 April 2024 ke Muhurat
Today Shubh Muhurat 09 April 2024: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 09 April Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2081, शक संवत्-1946, हिजरी सन्-1445, ईस्वी सन्-2024
संवत्सर नाम-कालयुक्त
अयन-उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वसन्त
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर 
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित  
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-चैत्र नवरात्रि प्रारंभ (घट स्थापना)/गुड़ी पड़वा/पंचांग प्रारंभ/अमृतयोग/हिन्दू नववर्ष प्रारंभ
यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
Aaj Ka Rashifal: 08 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर