सम्बंधित जानकारी
- श्रावण में भगवान शिव के 15 प्रभावशाली मंत्र, देते हैं धन, सफलता, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह और प्रेम
- श्रावण मास में सिर्फ शिव ही नहीं बल्कि पूजे जाते हैं श्रीकृष्ण भी, अपने राशि मंत्र से प्रसन्न करें कान्हा को
- श्रावण मास 2019 विशेष : इन 11 वस्तुओं से भगवान शिव होते हैं बहुत प्रसन्न, देते हैं दिल से वरदान
- 16 सोमवार की पवित्र कथा : जब सुंदर स्त्री का मन बदल गया और जीवन सुधर गया
- श्रावण मास में श्री गणेश भी देते हैं वरदान, इन 7 मंत्रों से पाएं मनचाहा आशीर्वाद
23 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त। Muhurat 23 July
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत 2076, हिजरी सन 1440-41, अयन- दक्षिणायन, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, मु. मास- ज़िल्काद,
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- वर्षा।
तिथि- षष्ठी।
दिवस नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद (दोपहर 1:13 पश्चात रेवती)।
दिशाशूल- उत्तर, वायव्य।
शुभ समय- प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।
सुझाव- प्रातः स्नान करके आसन बिछाकर दक्षिण में मुख करके बैठें एवं मंगल देवता का ध्यान करें। भेड़ के वाहन पर बैठे हुए, गहरे लाल रंग के वस्त्र पहने हुए, कम कद वाले, छोटे बालों वाले, उग्र स्वरूप जिनके हाथों में दंड है। ऐसे ग्रहों के सेनापति मंगल देवता का ध्यान करें। अगर किसी प्रकार का आर्थिक कष्ट या धन का कर्ज हो तो उसके निवारण के लिए प्रार्थना करें। तपश्चात मिट्टी के दीपक में चमेली के तेल भरे। उसमें 4 लंबी बत्ती लगाएं, उसे चौमुखा दीपक जैसा बनाएं। फिर उसमें मसूर की दाल के 9 दाने डालें एवं उस दीपक को प्रज्ज्वलित करके 'ॐ अं अंगारकाय नमः' इस महामंत्र का 9 बार जप करें और मंगल देवता को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करें। इससे आपके आर्थिक कष्ट निश्चित तौर पर दूर होंगे एवं कर्ज से मुक्ति पाने में भी सफलता मिलेगी।
