मीन संक्रांति का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिए 12 राशियों का राशिफल
Meena sankranti 2025: सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति काल कहा जाता है। वर्तमान में सूर्य, शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं तथा 14 मार्च 2025 को वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की राशि मीन में सूर्य राहु का युति संबंध बनेगा जिसे ग्रहण योग भी कहा जाता है।
ALSO READ: Meen sankranti 2025: सूर्य मीन संक्रांति कब होगी, क्या है इसका महत्व?
1. मेष राशि: आपके साहस और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। अपने पराक्रम के बल पर आप सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। लेकिन आर्थिक हानि से आपको बचकर रहना होगा।
2. वृषभ राशि: आपके प्रयासों के चलते शिक्षा और करियर में आपको लाभ मिलेगा। इसलिए अपने प्रयासों को कम न होने दें।
3. मिथुन राशि: आप अपने साहस के दम पर नौकरी या व्यापार में सफलता हासिल कर पाने में सक्षम होंगे। लेकिन पिता से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावट आ सकती इसलिए दिमाग का उपयोग करें।
4. कर्क राशि: आपको अपने कार्य और समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा। इसके चलते आप सफलता के द्वार खोल सकते हैं। हालांकि संबंधों को लेकर सतर्क रहें।
5. सिंह राशि: आपके मन से निराशा दूर होगी जिसके चलते आपमें आत्मविश्वास का संचार होगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मान सम्मान प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
6. कन्या राशि: निर्णय लेने की क्षमता पैदा होगी, असमंजसता दूर होगी और नए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते कार्य क्षेत्र में भी रुकावट आ सकती है।
7. तुला राशि: आपकी लापरवाही के कारण जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है लेकिन आप यदि समझदारी से काम लेंगे तो सफलता मिल सकती है। बेहतर होगा कि आप आज के काम को कल पर न टालें।
8. वृश्चिक राशि: आपकी धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य पर भी फोकस करना होगा। बुराई से दूर रहना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा।
9. धनु राशि: आप अपने कार्य में खूब मेहनत करेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको चाहिए कि आप सही निर्णय लेकर आगे बढ़ें। बेहतर होगा कि आप अपने लक्ष्य पर ही फोकस रखें।
10. मकर राशि: आप जो भी कर रहे हैं पहले की अपेक्षा उसमें आपको ज्यादा लाभ की संभावना है। आप बस अपना कार्य करते जाएं और किसी की आलोचना पर ध्यान न दें।
11. कुंभ राशि: आपके जीवन में स्थिरता के योग है। पूर्व में यदि मेहनत की होगी और व्यवहार अच्छा रखा होगा तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा और स्थिरता में वृद्धि होगी।
12. मीन राशि: सभी जगह आपका मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन किसी कारण वश आपको मानसिक अशांति तथा पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद को बैठकर सुलझा लें। सेहत का भी ध्यान रखें।