सम्बंधित जानकारी
- फरवरी 2023 में शादी के 13 मुहूर्त में से 4 मुहूर्त हैं सबसे खास
- Vivah muhurat 2023 : 2023 में शादी के शुभ मुहूर्त कब कब हैं, जानिए सभी माह की तारीखें
- जनवरी 2023 में शुभ- विवाह मुहूर्त कब कब हैं
- दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कितनी है विवाह की शुभ तारीखें?
- फरवरी माह में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कैसी होगी आपकी जिंदगी
फरवरी 2023 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त
Shadi ke muhurat February 2023 : नए साल 2023 में शादी के कुल 63 शुभ दिन उपलब्ध हैं। यदि हम फरवरी माह 2023 की बात करें तो इस माह में कुल 13 शुभ दिनांक उपलब्ध है। फरवरी में विवाह के इच्छुक लोगों के लिए शुभ दिनांक। इन दिन शुभ मुहूर्त में आप जब चाहें विवाह कर सकते हैं लेकिन उससे पहले यदि आप चाहते हैं कि सबसे शुभ दिनांक कौनसी है तो उसके लिए लग्न, शुक्र और गुरु की स्थिति जरूर देंखे।
फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त : 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23 और 28 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी फरवरी में 13 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
नोट : आप चाहें तो इनमें से किसी भी दिन शुभ मुहूर्त निकाल कर शादी कर सकते हैं। विवाह के पूर्व योग, नक्षत्र और लग्न भी देख लें कि इन तारीखों में से कौन सा दिन ज्यादा शुभ है।
3. गोधुली वेला : शादी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त और गोधुली वेला को सबसे शुभ माना गया है।
4. विवाह के लिए अनुकूल तिथियां- द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है।
5. शुभ तारा : विवाह के समय शुक्र और बृहस्पति तारा उदय होना चाहिए।
6. शुभ योग : विवाह के लिए निम्नलिखित 3 योग शुभ माने जाते हैं। उपरोक्त वर्णित विवाह की दिनांक में जब भी ये योग हो उस योग को सबस शुभ मानें। ये योग हैं- प्रीति योग, सौभाग्य योग और हर्षण योग। यदि उपरोक्त तारीख में यह योग नहीं है तब भी इस योग में विवाह किया जा सकता है, क्योंकि यह शुभ योग है।
