राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम
Rahu ketu Transit 2025: 18 मई 2025 को मायावी ग्रह राहु ने मीन से कुंभ में गोचर किया है और इसी के साथ ही केतु ने कन्या से सिंह में गोचर किया है। राहु मूल रूप से 18 महीने में अपना राशि परिवर्तन करता है। कुंभ राशि पर राहु बलवान होता है तथा समस्त 12 राशियों पर सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ऐसे में 4 राशियों के लिए 18 माह का समम गोल्डन टाइम जैसा रहेगा।
ALSO READ: राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय
1. मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त हुआ है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। यह समय आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्रदान कर सकता है।
2. वृषभ राशि Taurus: वर्ष 2025 तक राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। उत्तम आर्थिक लाभ होगा।
ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही
3. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।