सम्बंधित जानकारी
- लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग से तबाही, 10,000 इमारतें खाक, मेयर को सता रहा है इस बात का डर
- आग के आतंक के आगे पस्त अमेरिका : कैलिफोर्निया में 5 लोगों की मौत, 60 से 70 करोड़ के घर स्वाहा, हॉलीवुड की हस्तियों के घरों में आग
- लॉस एंजेलिस के जंगल मे लगी आग पहुंची हॉलीवुड तक, कई सेलेब्स के घर जलकर खाक
- प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग का मंजर, बोलीं- उम्मीद करती हूं सब सुरक्षित होंगे
- क्या 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हिस्सा लेंगी पीवी सिंधू?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने डराया, महान आग के बाद होगी तबाही की शुरुआत, 2025 में होंगे बड़े बदलाव
नास्त्रेदमस (Michel de Nostredame) 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थे, जिन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। हर साल उनकी भविष्यवाणियां वायरल होती हैं। उनकी पुस्तक 'Les Prophéties' में भविष्य की कई घटनाओं का उल्लेख है, जो आज भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी भविष्यवाणियों में बार बार एक बड़ी आग का जिक्र जरूर आया है। आग के बाद का समय उन्होंने भयावह बताया है। इस वक्त हमने देखा कि अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भयानक आग से बहुत कुछ तबाह कर दिया है। इससे पहले अमेजन के जंगलों की आग चर्चा की विषय बनी थी।
लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में इस सप्ताह आग की दो बड़ी घटनाओं में कम से कम 10,000 घर, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर नष्ट हो गईं। आग की वजह से 28 हजार घर खतरे में हैं। 70 हजार लोगों को मकान खालीकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आग 2,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई। बुधवार को लास एंजेलिस काउंटी में लगभग 1,88,000 घरों बिजली गुल रही। हवा की रफ्तार भी बढ़कर 129 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। हजारों लोग घर और गाड़ियां छोड़कर पैदल ही भाग गए। आग की वजह से जेम्स वुड्स, जेमी ली कर्टिस, मार्क हमिल, मैंडी मूर जैसे हॉलीवुड सितारों के घर जलकर नष्ट हो गए।
जंगल की आग: वर्ष 2019 से ही ब्राजील के अमेजन के जंगल में आग इस सदी की सबसे भयानक त्रासदी है। यह आग लगभग 5 हजार किलोमीटर एरिये में फैल चुकी है और हर दिन एक फुटबॉल के मैदान के बराबर आग फैल रही है। इस आग से निकलने वाले धुएं का असर दक्षिणी अमेरिका के 9 देशों में देखने को मिल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन और 20 प्रतिशत से अधिक ऑक्सिजन उत्पन्न करने वाला यह जंगल भयानक आग की चपेट में रहा है।ALSO READ: 2025 predictions: वर्ष 2025 के बारे में ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने आग के संबंध में कौनसी भविष्यवाणी की?
1. यूरोप के बाद अमेरिका को निशाना बनाया जाएगा। एक प्रमुख चीन जनरल का पोता हमले की कमांड संभालेगा। पहला हमला जबरदस्त होगा। अमेरिका में अफरातफरी फैल जाएगी। नये शहर का आसमान आग से भर जाएगा। यह आग तेजी से उपर उठेगी। (।v-99, ।।-95, ।v-97)
2. नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि ब्रह्मांड से एक आग का गोला उठेगा, जो शुभ नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि एक देश में पहाड़ आग उगलेंगे और लोग सल्फ़र का ज़हरीला पानी पीने को मजबूर हो जाएंगे। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के विश्लेषकों अनुसार नास्त्रेदमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मैं देख रहा हूं कि आग का एक गोला पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है जो धरती से मानव की विलुप्ति का कारण बन सकता है। - (I-69)।
3. नास्त्रेदमस ने लंदन की महान आग की भी भविष्यवाणी की थी। सितंबर 1666 में विनाशकारी आग ने शहर के ज़्यादातर हिस्से को नष्ट कर दिया था। कुछ लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने 1666 में लंदन की भीषण आग की भविष्यवाणी की थी।
4. नास्त्रेदम ने वैस तो मानव गतिविधियों के कारण कहीं जल प्रलय, कहीं आग तो कहीं सूखा होने की भविष्यवाणी जरूर की है। सात दिन और सात रातों के लिए आदमी यह भयानक दृष्टि देखेंगे, ज्वार अपने केन से परे वृद्धि होगी दूर किनारे तो काटने और एक उग्र अजगर आकाश पार हो जाएगा, इस पृथ्वी से पहले छह बार मर जाएगा, मानवता और भयभीत हो काप इस भविष्यवाणी में छठे के लिए, महान सितारा सात दिनों के लिए जलता रहेगा, बादल दो सूर्य प्रकट करने के लिए कारण होगा, बड़ा बड़ा कुत्ता चीख सारी रात महान पोप देश बदल जाएगा।
5. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक धनु राशि का तीर एक स्याह हलचल की ओर इशारा कर रहा है, विनाश की शुरुआत से पहले तीन ग्रहण पड़ेंगे और तब सूरज और धरती पर तीव्र भूकंप आएंगे। सूरज पर भूकंप से विकिरण के तीव्र तूफान उठेंगे जो धरती को इस कदर गरमा देंगे कि ध्रुवों पर जमी बर्फ पिघलने लगेगी। जब ऐसा होगा तब धरती के ध्रुव भी बदल जाएंगे। कुंभ राशि के युग की शुरुआत में आसमान से एक बड़ी आफत धरती पर आ टूटेगी। धरती का ज्यादातर हिस्सा प्रलयकारी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा और तब जान और माल की भारी क्षति होगी।
6. नास्त्रेदमस : '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।-( नास्त्रेदमस 3/77 सेंचुरी)। 'अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबत वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)।
7. नास्त्रेदमस ने किसी भी तरह की भविष्यवाणी लॉस एंजेलिस से जुड़ी नहीं की थी, लेकिन उन्होंने यह जरूर लिखा है कि महान आग के बाद दुनिया के हालात अच्छे नहीं रहेंगे। एक महान ज्वालामुखी फटेगा, एक महान आग के बाद दुनिया बदल जाएगी। ALSO READ: नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और संत अच्युतानंद की 7 भविष्यवाणियां एक जैसी, यानी तबाही तय है?
साल 2025 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
1. तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की संभावना हो सकती है। यह युद्ध बड़ी तबाही ला सकता है और मानवता के लिए गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।
2. दुनिया में आर्थिक संकट
भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 में वैश्विक आर्थिक संकट देखने को मिल सकता है। बड़ी कंपनियों का दिवालिया होना, बेरोजगारी में वृद्धि, और मुद्रास्फीति जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
3. जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएं
नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी गंभीर चेतावनी दी है। ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़, सूखा, आग और भूकंप जैसी आपदाएं 2025 में मानव जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
4. वैश्विक अकाल
जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट के कारण बड़े पैमाने पर अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खाद्य आपूर्ति में कमी और बढ़ती महंगाई दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या बन सकती है।
5. तकनीकी विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता
2025 में तकनीकी विकास अपने चरम पर होगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ेगा, जिससे नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।
क्या हमें नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर भरोसा करना चाहिए?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कई बार सही साबित हुई हैं, लेकिन उनमें अस्पष्टता भी होती है। 2025 में उनकी भविष्यवाणियों पर सतर्कता और विवेक के साथ विचार करना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
