• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopra shares video on Los Angeles wildfire says hope we are all able to be sate
Last Modified: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (12:59 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग का मंजर, बोलीं- उम्मीद करती हूं सब सुरक्षित होंगे

Priyanka Chopra
Los Angeles wildfire: कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में इस वक्त डर का माहौल है। यहां के जंगल में लगी भीषण आग से जन जीवन अस्त-वस्त हो गया है। जंगल में भड़की आग की वजह से आसपास रह रहे कई लोगों के अपने घर को छोड़कर जाना पड़ा है। फायर बिग्रेड लगातार लोगों को बचाने और आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है।
 
लगातार कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गंभीर हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी है और किसी भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं इस आग की वजह से ऑस्कर नॉमिनेशनकी तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस की इस भीषण आग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें दिख रहा है कि जंगल में लगी आग कितनी भीषण है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का घर भी लॉस एंजेलिस में हैं।  
 
प्रियंका ने लिखा, जो भी इस आग की चपेट में आए हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करती हूं कि आप भी सुरक्षित होंगे। तेजी से बढ़ती आग ने हजारों एकड़ जमीन और सैकड़ों घरों को तबाह कर दिया है। 
 
एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने फायर ब्रिगेड टीम के काम की सराहना करते हुए लिखा, इस भयावह में भी काम कर रहे बहादुरों को सलाम। पूरी रात आग से अफेक्ट हुए परिवारों की मदद करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके बिना थके लगातार काम करने की स्प्रिट को मेरा सलाम है।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। निक संग 2018 में शादी के बाद ‍प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। लॉस एंजेलिस में प्रियंका का आलिशान घर है। प्रियंका के अलावा प्रीति जिंटा और कई बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों के घर भी लॉस एंजेलिस में हैं।
ये भी पढ़ें
ऑस्कर की रेस में शामिल शॉर्ट फिल्म अनुजा में कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा