सम्बंधित जानकारी
- 6 राशियों को 30 अक्टूबर तक इस योग के कारण रहना होगा परेशान
- Astrology : 30 अक्टूबर तक इन 6 राशियों का समय है खराब
- राहु केतु की उल्टी चाल, किस राशि का कैसा होगा हाल
- 2023 में राहु की चाल से किस राशि के होंगे हाल बेहाल, कर लें उपाय
- राहु का गोचर 2023 : 12 राशियों में से किन 4 राशि के भाग्य में आएगी बाधाएं?
Rahu transit 2023 : क्रूर ग्रह राहु बदलेगा अक्टूबर में अपनी राशि, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Rahu Ketu transit october 2023: 12 अप्रैल 2022 से राहु मेष राशि और केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह ने मेष राशि में गोचर करके गुरु चांडाल योग बनाया है जिसके चलते कई राशियों को संकट का सामना करना पड़ा है, परंतु अब जब 30 अक्टूबर 2023 को राहु मेष से निकलकर मीन में गोचर करेगा तो इन राशियों के अच्छे दिन फिर से प्रारंभ हो जाएंगे।
राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को शाम दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में में राहु 18 मई 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहेंगे। इस प्रकार केतु का भी समय जाना जाए।
मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त होगा। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
वृषभ राशि Taurus: राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी।
कन्या राशि Virgo: अब तक चले आ रहे संकट दूर होंगे। आए के नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। पारिवार में खुशहाली कायम होगी। प्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। कोई खुश कबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।
