1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mahashivratri shubh sanyog 2023

Astro : इन 8 राशियों के लिए बहुत शुभ है महाशिवरात्रि, बदल जाएंगे दिन, कृपा बरसाएंगे शिव

mahashivratri zodiac signs
Mahashivratri shubh sanyog 2023 : 18 फरवरी यानि फाल्गुन मास की शुक्ल चतुर्दशी को महाशिव रात्रि का त्योहार मनाया जाएगा।  महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार के दिन रहेगा यानि शनि प्रदोष को यह पर्व मनाया जाएगा। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और वरियान योग भी रहेगा। इसी दिन वाशी योग, सुनफा योग और शंख योग भी रहेगा। इसी दिन त्रिग्रही योग के कारण 7 राशियों को फायदा होगा।
 
ग्रह संयोग : इस दिन शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में, सूर्यदेव भी कुंभ, चंद्राम भी कुंभ में विराजमान रहेंगे। यानी त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
 
इस योग संयोग से 8 राशियों को मिलेगा फायदा- 
 
- इस दिन बृहस्पति ग्रह अपनी स्वयं की राशि में मीन में रहेंगे जबकि यह शुक्र की उच्च राशि है और शुक्र भी इसी राशि में गोचर कर रहे होंगे।
 
- बृहस्पति और शुक्र के मीन राशि में गोचर से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालं के लिए हंस योग के साथ ही मालव्य योग योग भी बन रहा है। ऐसे में इन 4 राशियों के तो भाग्य बदलने वाले हैं।
- दूसरी ओर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शश योग रहेगा, जिसके चलते उन्हें नौकरी-व्यापार में उनकी स्थिति बहुत शुभ रहेगी। यानि इन 4 राशियों को भी मिलेगा लाभ।
 
- मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए सामान्य फलदायी रहेगा।
अगला लेख
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर कैसे बनेगा त्रिग्रही शुभ योग, महामृत्युंजय मंत्र से दूर होंगे रोग