सम्बंधित जानकारी
- 20 नवंबर को गुरु जाएंगे कुंभ राशि में, बदल जाएंगे सभी 12 राशियों के भविष्य, जानिए क्या होगा
- गुरु कब आएंगे कुंभ राशि में, क्या होगा हमारी जिंदगी में, जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी
- Amla Akshaya Navmi 2021: आज है आंवला नवमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, कथा और पर्व से जुड़ी खास सामग्री एक साथ
- Shubh Vivah Muhurat 2022 : अगले वर्ष 2022 में कब हैं विवाह की सबसे शुभ तारीखें, किस योग में करें शादी तो होगी सफल
- Shani ki Sade Sati Dhaiya 2022 : अगले वर्ष 2022 में इन राशियों को लगेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, रहें सतर्क
गुरु राशि परिवर्तन 2021: 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति का कुंभ में गोचर, 4 राशि वालों पर होगा शुभ असर
Guru grah ka kumbh rashi parivartan : 20 नवंबर, शनिवार रात्रि 11:15 पर गुरु यानि बृहस्पति ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि ( Guru Rashi Parivartan 2021 ) में प्रवेश करेंगे और कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। उसके बाद अपनी स्वयं की राशि मीन में इनका प्रवेश होगा। गुरु के कुंभ राशि में गोचर होने के कारण खासकर 4 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इस लिस्ट में शामिल।
1. मेष : गुरु आपकी राशि के नवम और बारहवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आय का भाव है। ऐसे में आपके लिए यह गोचर शुभ होने जा रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और रुका हुआ धन भी मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
2. सिंह : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
3. धनु : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
4. मकर : मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होकर आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।
