1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Diwali Lakshmi Puja Timing

Diwali Puja Time 2023: दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के मुहूर्त

Diwali 2023
Lakshmi poojan muhurat 2023 : महालक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में अति उत्तम रहता है। इससे स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वृष, सिंह, वृश्चिक व कुम्भ स्थिर लग्न होती है। इस वर्ष के स्थिर लग्न मुहूर्त निम्न है-
 
स्थिर लग्नानुसार-
अपराह्न- 1:24 से 2:55 तक (कुम्भ लग्न)
सायंकाल- 6:00 से 7:57 तक (वृषभ लग्न)
 
चौघड़िया अनुसार-
दिवसकालीन- 
प्रात:- 9:00 से 10:30 (लाभ)
अपराह्न- 10:30 से 12:00 (अमृत)
 
सायंकालीन-
सायं- 5:35 से 7:12 बजे तक (शुभ)
सायं- 7:12 से 8:49 बजे तक (अमृत)
 
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त-
सायंकाल-6:00 से 7:57 तक
 
क्या करें-
स्नान- प्रातःकाल
देव पूजन- स्नान के उपरांत
पितृ पूजन- दोपहर
ब्राह्मण भोजन- दोपहर
महालक्ष्मी पूजन- प्रदोष काल में
दीपदान- प्रदोष काल में
मशाल दर्शन- सायंकाल
दीपमाला प्रज्ज्वलन- सायंकाल
 
पूजन सामग्री- रोली, मौली, पान, सुपारी, अक्षत, धूप, घी का दीपक, तेल का दीपक, खील, बताशे, श्रीयंत्र, शंख (दक्षिणावर्ती हो तो अतिउत्तम), घंटी, चंदन, जलपात्र, कलश, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती जी का चित्र या विग्रह, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, नैवेद्य, इत्र, जनेऊ, श्वेतार्क पुष्प, कमल का पुष्प, वस्त्र, कुमकुम, पुष्पमाला, फल, कर्पूर, नारियल, इलायची, दूर्वा।
 
बाईं ओर रखें-
जलपात्र, घंटी, धूप, तेल का दीपक।
 
दाईं ओर रखें-
घी का दीपक, जल से भरा शंख,
 
सामने रखें-
चंदन, रोली, पुष्प, अक्षत व नैवेद्य।
 
तत्पश्चात विधिवत् पूजन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
 
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
Diwali Mehndi Design: दिवाली पर लगाएं ये सुंदर मेहंदी