• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. diwali decoration diy
Written By

Diwali Diya Decoration at Home: घर पर सजाएं दिवाली के लिए सुंदर दीये

diwali decoration diy
diwali decoration diy
दिवाली का पर्व दीयों का पर्व होता है जिसमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को दीयों से रौनक किया जाता है। भगवान श्रीराम के अयोध्या वापिस आने पर अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत के लिए दीप जलाए थे। दिया जलना न सिर्फ हिंदू धर्म में एक परंपरा है बल्कि इसके कई महत्व भी हैं। दिया न सिर्फ एक रौशनी का जरिया बल्कि यह जीत, उम्मीद, ध्यान और उपलब्धि को भी दर्शाता है। तो चलिए इस दिवाली 2023 आप साधारण दिया न रखकर कुछ अलग अपनाएं। तो जानते हैं इन simple diya decoration ideas के बारे में....
diwali decoration diy

1. गोल्डन दिया डेकोरेशन
इस दिवाली को खास बनाने के लिए आप दीयों को सुंदर गोल्डन कलर से रंग सकते हैं। इस तरह के दिया को डेकोरेट करना बहुत सिंपल है। सबसे पहले दिए को सफेद रंग से रंग दें ताकि दीयों पर रंग अच्छे से चढ़े। रंग सूखने के बाद आप दीयों को गोल्डन रंग से रंग दें। आप चाहें तो बिना सफेद कलर किए दिया को गोल्डन रंग दे सकते हैं। इसके बाद पेंट ब्रश या ईयर बड्स की मदद से स्वास्तिक बना लें। 
diwali decoration diy

2. चम्मच से करें दिया डेकोरेशन
यह डेकोरेशन चम्मच से की गई है। आप प्लास्टिक की चम्मच से इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। सबसे पहले आप 10-15 प्लास्टिक की चम्मचें ले लें। इसके बाद आप इनकी डंडी काट दें। आप इन चम्मच को अपनी पसंद का रंग दें। इसके बाद फेवीक्विक या ग्लू गन की मदद से आप इन चम्मच को एक के ऊपर एक चिपकाते जाएं। आप बीच में दिया रखें और उसके आस पास इन चम्मच को चिपकाएं। यह डेकोरेशन आपके घर को बेहद खूबसूरत बना देगी। 
diwali decoration diy

3. कलरफुल दिया ट्राई करें
इस दिवाली को पॉजिटिव और वाइब्रेंट बनाने के लिए आप पूजा के दिया इस तरह कलर कर सकते हैं। आप सुंदर, ब्राइट और अच्छे कॉम्बिनेशन के कलर से इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सबसे पहले सभी दीयों को सफेद रंग से रंग दें ताकि अन्य रंग उभर कर दिखें। दिया में पैटर्न बनाने के लिए आप पेंट कलर या ईयर बड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
diwali decoration diy

4. ट्रेडिशनल पेंटिंग दिया
आप इस दिवाली 2023 अपने दिया को ट्रेडिशनल पेंट कर सकते हैं। आप दिया पर सिंपल और सुंदर मंडला पेंटिंग भी कर सकते हैं। आप चाहे तो दिया को ब्राउन या मिट्टी के कलर से रंग सकते हैं। साथ ही आप डायरेक्ट सफेद कलर और पेंट ब्रश की मदद से ट्रेडिशनल पेंटिंग कर सकते हैं। इस तरह के दिया पूजा में बहुत सुंदर लगेंगे। 
ये भी पढ़ें
बच्चों की मजेदार कहानी : दिवाली की खुशियां