1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Vigro Horoscope 2022

Kanya Rashifal 2022- कन्‍या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022

कन्‍या राशि 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है कन्‍या राशि...
 
जनवरी माह में मंगल का धनु राशि में गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। जिससे आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए, जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने और सफलता अर्जित करने में सक्षम होंगे। 
 
अप्रैल, जून और सितंबर का महीना सेहत के मामले में आपको प्रतिकूल फल देगा। इस दौरान छोटी से छोटी समस्या होने पर भी किसी अच्छे डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी जाती है। अधिक कन्या राशि के छात्रों के लिए शुभ सिद्ध होगी, क्योंकि इस दौरान छात्र अपना उत्तम प्रदर्शन देते हुए कामयाबी पा सकेंगे।
 
कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ, आय के नए स्रोत व संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनेगी। अप्रैल के अंत में शनि मकर से अपनी ही राशि कुंभ राशि में प्रस्थान करेंगे। इससे आपका रोग व संघर्षों का भाव सक्रिय होगा, परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में समस्या आने की आशंका बनेगी।
 
बुध का तुला राशि में गोचर प्रेम संबंधों में सकारात्मकता लाएगा। इस साल लव लाइफ में मजबूती और रोमांस की वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों को भी इस साल 2022 में अपने दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय आपके लिए थोड़ा कष्टदायक सिद्ध करेगा। 11 सितंबर से दिसंबर के तक ग्रहों की शुभ स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता के संकेत दे रही है।

अगला लेख
Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022