Guru Gochar 2022: नए साल में देवगुरु बृहस्पति इन 4 राशियों पर करेंगे कृपा
Jupiter transit in Pisces 2022
इस समय बृहस्पति ग्रह मिथुन के 9वें, तुला के 5वें, धनु के 2रे, मीन के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। अत: इन राशियों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहतर रहेगी। अप्रैल तक यह स्थिति बनी रहेगी इसके बाद बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा। इस गोचर के अनुसार 4 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
1. मेष राशि : 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
2. कर्क राशि : अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
3. वृश्चिक : अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
4. कुंभ : अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।

