1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Mithun rashi - Money horoscope

मिथुन राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022

अचानक से मिलेगा धन, लेकिन....

मिथुन राशिफल 2022
मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत गड़बड़ होने की संभावना है। जनवरी से लेकर मार्च तक आपकी राशि में शनि अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसी स्थिति में धन की हानि होने की संभावना बनती है। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। 
 
अप्रैल के बाद धन के हालात में सुधार दिख रहा है, जब शनि 29 अप्रैल को आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान धन लाभ की संभावना बन रही है।
 
अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है या फिर विदेश से किसी तरह के धन की प्राप्ति हो सकती है। मई में तीन ग्रहों (मंगल, शुक्र और गुरु बृहस्पति) की युति आर्थिक समस्या को जन्म दे सकती है।। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। सोच-समझ कर धन खर्च करें। बचत में भी परेशानी आ सकती है। लेकिन इस साल का अंत आपके लिए शुभ और शानदार फलदायक होगा। 
 
कोई संपंत्ति खरीद सकते हैं साथ ही वाहन खरीदी के भी संयोग बन रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर धन आएगा पर टिकेगा बिल्कुल नहीं.... 
अगला लेख
Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल