Asian Games में भारत ने लगाया पदकों का शतक, 100 पार हुई संख्या
भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदकों का आंकड़ा सौ पहुंचा दिया।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज यहां जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में एशियाई खेलों 2023 के फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26-25 से स्वर्ण पदक जीत लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के एशियाई खेलों में 100वां पदक जीतने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।श्री मोदी ने टि्व्ट कर कहा कि भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।श्री मोदी ने कहा मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।
श्री मोदी कहा ''मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।''
महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2010 गुआंगज़ौ और 2014 इंचियोन महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे तथा 2018 जकार्ता खेलों में उपविजेता रही थी।चीनी ताइपे ने हांगझू में कबड्डी में 2018 जकार्ता के कांस्य को रजत में बदला है।(एजेंसी)
उन्होंने कहा प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है।— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 7, 2023
We asked, and our athletes delivered with flying colours
A Historic day for Team India as we secure an incredible and first ever medals at the 19th #AsianGames #SonySportsNetwork #Cheer4India… pic.twitter.com/oqhnK6Qnhj