शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. एशिया कप 2022
  4. Virat Kohli ends the ton drought by scoring first ever T20I century
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (21:23 IST)

विराट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक, 2.5 साल का इंतजार किया खत्म

विराट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक, 2.5 साल का इंतजार किया खत्म - Virat Kohli ends the ton drought by scoring first ever T20I century
एशिया कप में भारत का सफर भले ही खास नहीं गया हो लेकिन विराट कोहली ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर भारतीय फैंस को हंसने का मौका दिया। इस ही के साथ विराट कोहली के शतक का 2.5 साल का इंतजार भी खत्म हुआ। इससे पहले विराट ने नवंबर 2019 में दिन रात्रि के टेस्ट में बांगलादेश के खिलाफ शतक जड़ा था।विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53वीं गेंद पर छक्का जड़कर इस इंतजार को खत्म किया।

भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक और केएल राहुल (62) के अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 213 रन का लक्ष्य दिया।विराट कोहली ने आखिरकार अपना 71वां शतक जड़ते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाये। विराट ने 1020 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।

ये भी पढ़ें
989 दिन, 80 पारियों बाद विराट के बल्ले से निकला 71वां शतक, पारी परिवार को समर्पित